Monday, February 23, 2026
Home झारखंडकबड्डी झारखंड राज्य स्तरीय स्कूली कबड्डी में गढ़वा व रांची को दोहरा खिताब

झारखंड राज्य स्तरीय स्कूली कबड्डी में गढ़वा व रांची को दोहरा खिताब

चतरा और कोडरमा की टीम भी बनी चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 17 अक्टूबर। खेलो झारखंड के तहत आयोजित राज्य स्तरीय स्कूली कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हरिवंश राय ताना भगत स्टेडियम, खेलगांव में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों के युवा खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और दर्शकों को रोमांचक मुकाबलों का आनंद दिया। इस प्रतियोगिता में गढ़वा और रांची जिला ने दोहरा खिताब अपने नाम किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक श्री अरविंद विजय बिलूंग और विशिष्ट अतिथि जेसीईआरटी उपनिदेशक श्री प्रदीप चौबे को राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग ने पौधा, स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

श्री बिलूंग ने कहा कि खेलो झारखंड अब खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मंच बन चुका है और अनुशासन और निरंतर अभ्यास सफलता की कुंजी हैं। वहीं श्री प्रदीप चौबे ने कबड्डी को देश का प्राचीन खेल बताते हुए कहा कि इस परंपरा को आगे बढ़ाना गर्व की बात है।

फाइनल मुकाबलों के परिणाम:

अंडर-14 बालिका वर्ग: विजेता – गढ़वा, उपविजेता – गोड्डा, द्वितीय रनर-अप – चतरा
अंडर-14 बालक वर्ग: विजेता – गढ़वा, उपविजेता – चतरा, द्वितीय रनर-अप – दुमका
अंडर-17 बालिका वर्ग: विजेता – रांची, उपविजेता – पाकुड़, द्वितीय रनर-अप – रामगढ़
अंडर-17 बालक वर्ग: विजेता – चतरा, उपविजेता – गुमला, द्वितीय रनर-अप – गढ़वा
अंडर-19 बालिका वर्ग: विजेता – रांची, उपविजेता – पाकुड़, द्वितीय रनर-अप – रामगढ़
अंडर-19 बालक वर्ग: विजेता – कोडरमा, उपविजेता – पूर्वी सिंहभूम, द्वितीय रनर-अप – बोकारो

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी:

अंडर-14 बालक: बेस्ट डिफेंडर – रोशन कुमार, बेस्ट रेडर – बादल कुमार, मैन ऑफ द सीरीज़ – बादल कुमार
अंडर-14 बालिका: बेस्ट डिफेंडर – अंजलि टुडू, बेस्ट रेडर – रजनी कुमारी, वुमन ऑफ द सीरीज़ – रजनी कुमारी
अंडर-17 बालक: बेस्ट डिफेंडर – शशि उरांव, बेस्ट रेडर – अमित कुमार, मैन ऑफ द सीरीज़ – अमित कुमार
अंडर-19 बालिका: बेस्ट डिफेंडर – नेहा कुमारी, बेस्ट रेडर – मैरिला टुडू, वुमन ऑफ द सीरीज़ – लक्ष्मी धान
अंडर-19 बालक: बेस्ट डिफेंडर – रमन कुमार तिवारी, बेस्ट रेडर – आनंद कुमार, मैन ऑफ द सीरीज़ – आनंद कुमार

विजेता खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव श्री उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग और खेल कोषांग के सदस्यों ने बधाई दी और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights