Saturday, June 20, 2026
Home झारखंड सिमडेगा जिला मेजर ध्यानचंद हॉकी : एसटीसी सिमडेगा, लिटिल टाइगर जीते

सिमडेगा जिला मेजर ध्यानचंद हॉकी : एसटीसी सिमडेगा, लिटिल टाइगर जीते

14 सितंबर तक आयोजित होगा यह टूर्नामेंट

by Khel Dhaba
0 comment

सिमडेगा, 4 सितंबर। सिमडेगा जिला हॉकी संघ के तत्वावधान में खेली जा रही 20वीं मेजर ध्यानचंद सिमडेगा जिला स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला हॉकी चैंपियनशिप 2025 में गुरुवार को पुरुष वर्ग के 10 रोमांचक मैच खेले गए। यह टूर्नामेंट 29 अगस्त से 14 सितंबर तक एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, सिमडेगा में जिला खेलकूद विभाग और हॉकी सिमडेगा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है।

आज के मैचों की शुरुआत संत अन्ना स्कूल सामटोली के प्रधानाचार्य फादर प्रदीप लकड़ा, फादर नीलम राकेश मिंज और हॉकी कुढ़पानी के अध्यक्ष विजय कुमार प्रसाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की।

पुरुष वर्ग में आज के मुकाबले और परिणाम:

एसटीसी सिमडेगा 07 – 00 डे बोर्डिंग तैसर
क्रुस्केला डोमेनेटर 03 – 02 आदिवासी बालक कल्याण छात्रवास सिमडेगा कॉलेज बी
सेंट अन्ना स्कूल सामटोली (बी) 08 – 00 बिरसा चैलेंजर
कुदपानी 08 – 00 आर.सी.यू.एम एस करंगागुड़ी
सीईओ सिमडेगा 09 – 00 डोंगा टोली कोचेडेगा
कुजूर ब्रदर वॉकओवर से जलडेगा पतिअम्बा ब्रदर पर विजयी
कसाई दोहर 09 – 02 फरसापानी
लिटिल टाइगर 08 – 00 मामा क्लब नवा टोली
गोंडवाना छात्रवास चंद्रनगर 02 – 02 कुरडेग
एबी ब्रदर आसनबेड़ा 03 – 03 रेंगारिह

आज के मैचों में मनोज कोणबेगी, पंखरासियुस टोप्पो, कमलेश्वर मांझी, बसंत बा, राहुल मिंज, कुनुल भेंगरा, फ्लेबियस तिर्की, रोहित बेसरा, सुजीत एक्का, बिनोद कुल्लू, तालिन तिग्गा, मनसुख सुरीन, मनीषा एक्का और सदर अस्पताल सिमडेगा की मेडिकल टीम ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.