Wednesday, June 10, 2026
Home झारखंडअन्य राष्ट्रीय खेल दिवस पर झारखंड मलखंब अकादमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय खेल दिवस पर झारखंड मलखंब अकादमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

आर्यन और लवली ने मारी बाजी

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 29 अगस्त। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर झारखंड मलखंब अकादमी, रांची के तत्वावधान में रांची जिला बालक-बालिका मलखंब प्रतियोगिता का आयोजन बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय, सेक्टर-2, धुर्वा, रांची में किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया और पोल मलखंब, रोप मलखंब, हैंगिंग मलखंब और पिरामिड जैसे विविध मलखंब विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि नारी शक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती आरती बेहरा, विशिष्ट अतिथि सजल बनर्जी (सचिव, बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय), अवधेश कुमार ठाकुर (प्राध्यापक, डोरण्डा महाविद्यालय, रांची) और आशुतोष द्विवेदी (कोषाध्यक्ष, झारखंड राज्य मलखंब संघ) ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। आंगंतुकों का स्वागत और मंच संचालन अजय झा (महासचिव, झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन) ने किया।

प्रतियोगिता में प्रशिक्षक संजय कुमार, शुभम सिंह, सरिता कुमारी, अनुशिखा कुमारी और सारथी बेहरा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। प्रतियोगिता के अंत में विवेक कुमार (वरीय प्रशिक्षक, झारखंड मलखंब अकादमी) ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

प्रतियोगिता के परिणाम:

बालक वर्ग:
आर्यन लोहरा
रणवीर कुमार दास
आर्यन महतो

बालिका वर्ग:

लवली कुमारी
हंसिका कुमारी
अन्नु कुमारी

प्रतियोगिता ने बच्चों में खेल भावना और मलखंब के प्रति रुचि को बढ़ावा दिया। यह आयोजन राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व को उजागर करते हुए रांची जिले में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.