Wednesday, March 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट Casa Piccola U-10 Cricket का खिताब सुदर्शन इलेवन को

Casa Piccola U-10 Cricket का खिताब सुदर्शन इलेवन को

कौमुदकी इलेवन की टीम 7 विकेट से हारी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 14 जून। सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में खेले कासा पिकोला अंडर-10 एक दिवसीय क्रिकेट फाइनल का खिताब सुदर्शन इलेवन ने जीत लिया है। सुदर्शन इलेवन ने कौमुदकी को 7 विकेट से हराया।

पहले खेलते हुए कौमुदकी ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 103 रन बननाये। अमित ने 40, आदित्य गोलू ने 21 रन बनाये। रेयांश ने 25 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

सुदर्शन इलेवन ने 16.3 ओवर में 3 विकेट पर 106 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। कान्हा ने 16, गणेश ने 12 रन बनाये। पर्व ने 15 रन देकर 3 विकेट चटकाये।

पर्व को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। बेस्ट बैटर का पुरस्कार कान्हा, बेस्ट बॉलर का पुरस्कार रेयांश और बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार अमित को दिया गया।

खिलाड़ियों को पटना नगर निगम की उप मेयर श्रीमती रेशमी चंद्रवंशी, बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, वार्ड पार्षद इंद्रदीप चंद्रवंशी और आशीष कुमार सिन्हा ने पुरस्कृत किया। सबों का स्वागत फाउंडेशन के महासचिव नवीन कुमार ने किया जबकि धन्यवाद व्यक्त संस्थापक संतोष तिवारी ने किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights