Monday, June 15, 2026
Home बिहारक्रिकेट Turning Point Under-14 Cricket का शानदार आगाज

Turning Point Under-14 Cricket का शानदार आगाज

एके क्रिकेट एकेडमी का जीत से आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 14 जून। सरदार पटेल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे सरदार पटेल क्रिकेट फेस्टिवल के अंतर्गत शनिवार यानी 14 जून, 2025 को टर्निंग प्वायंट अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबले में एके क्रिकेट एकेडमी ने एसकेपी को 10 विकेट से हराया।  

प्रतियोगिता का पटना नगर निगम की उप मेयर श्रीमती रेशमी चंद्रवंशी, बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, वार्ड पार्षद इंद्रदीप चंद्रवंशी और आशीष कुमार सिन्हा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सबों का स्वागत फाउंडेशन के महासचिव नवीन कुमार ने किया जबकि धन्यवाद व्यक्त संस्थापक संतोष तिवारी ने किया।

मुकाबले में एसकेपी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 16.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 79 रन बनाये। जवाब में एके क्रिकेट एकेडमी ने 6.5 ओवर में बिना विकेट खोए 80 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के सुमित (4 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
एसकेपी : 16.5 ओवर में 79 रन पर ऑल आउट, शुभ सिंह 11, विश्वजीत आनंद 13, अबू सफवान 14, अतिरिक्त 21, सुमित कुमार 1/8, आदित्य 1/12, ईशान 2/19, आयुष्मान सिंह 1/6, सुमित 4/24, प्रशांत 1/10

एके क्रिकेट एकेडमी : 6.5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 80 रन, आर्यन राज नाबाद 34, प्रशांत नाबाद 34, अतिरिक्त 12.

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.