Wednesday, June 10, 2026
Home Slider Subroto Cup Under-17 Girls Football : झारखंड के मदर इंटरनेशनल स्कूल ने जीता खिताब

Subroto Cup Under-17 Girls Football : झारखंड के मदर इंटरनेशनल स्कूल ने जीता खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

दिल्ली के डॉ. आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित 63वीं अंतराष्ट्रीय सुब्रतो कप अंडर 17 बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुक़ाबले में झारखंड की मदर इंटरनेशनल स्कूल की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब हासिल कर लिया है। झारखंड की टीम ने बांग्लादेश को 4-1 के अंतर से पराजित कर 63वीं राष्ट्रीय सुब्रतो कप अंडर 17 बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुक़ाबले में पराजित कर चैंपियन बन गयी है। झारखंड की ओर से फाइनल मुक़ाबले में संजना उरांव ने 2 गोल, उर्वशी कुमारी और बबिता कुमारी ने एक-एक गोल किया, जबकि इस मुक़ाबले में बांग्लादेश ने केवल एक गोल किया। टूर्नामेंट की बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार झारखंड की ललिता बोनपाई को दिया गया। टूर्नामेंट की बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार अनिशा उरांव को दिया गया।

झारखंड की बेटियों के शानदार प्रदर्शन और टीम की जीत पर राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने पूरी टीम को बधाई दी है। सुब्रतो कप 2024 अंडर 17 बालिका वर्ग प्रतियोगिता में शुरू से ही झारखंड की बेटियों का दमदार प्रदर्शन देखने को मिला। टीम ने पिछले मैचों में दिल्ली को 7-0, गुजरात को 3-0, अरुणाचल प्रदेश को 13-0, त्रिपुरा को 2-0 और हरियाणा को 4-2 से हराकर अपनी मजबूत छाप छोड़ दी थी।

फ्लाइट से रांची आएंगे चैंपियंस

63वीं अंतराष्ट्रीय सुब्रतो कप अंडर 17 बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता की चैंपियन टीम 14 अगस्त को फ्लाइट से रांची आएगी। जीत दर्ज करने के बाद अंडर 17 बालिका टीम 1 बजे रांची पहुंचेंगी। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद में चैंपियन बच्चियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा। सम्मान समारोह में चैंपियंस को राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह, झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक आदित्य रंजन संयुक्त रूप से सम्मानित करेंगे।

फइनल में झारखंड की टीम के शानदार प्रदर्शन पर राज्य स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के माननीय मंत्री बैद्यनाथ राम, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह, राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक आदित्य रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन सोरेंग, अंतराष्ट्रीय फुटबॉल कोच सह भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के पूर्व निदेशक सुशील कुमार वर्मा, एलएमसी सदस्य मुकुल टोप्पो, जेएसएसपीएस कोच सोमनाथ सिंह, टीम मैनेजर बिंदु कुजूर समेत खेल कोषांग के सभी पदाधिकारियों ने टीम को फाइनल मुक़ाबले के लिए शुभकामनायें और जीत की बधाई दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.