Tuesday, February 3, 2026
Home राष्ट्रीयअन्य SBI Sports Quota Vacancy: SBI में क्लर्क और ऑफिसर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

SBI Sports Quota Vacancy: SBI में क्लर्क और ऑफिसर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

by Khel Dhaba
0 comment

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) में क्लर्क और ऑफिसर के पदों पर स्पोट्र्स कोटा के तहत भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसके लिए आवेदन फॉर्म 14 अगस्त तक भरे जाएंगे।

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा स्पोर्ट्स कोटा के तहत भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसके लिए स्पोर्ट्स पर्सन ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं यह भर्ती बास्केटबॉल, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, कबड्डी, टेबुल टेनिस, बैडमिंटन के खिलाड़ियों के लिए निकाली गई है। इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

एसबीआई बैंक द्वारा स्पोर्ट्स कोटा के तहत 68 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसमें ऑफिसर के लिए 17 पद और क्लर्क के लिए 51 पद रखे गए हैं। एसबीआई स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई से शुरू हो गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त रखी गई है।

आवेदन शुल्क
इस भर्ती में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपए रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।

आयु सीमा
इस भर्ती में ऑफिसर पद के लिए आयु सीमा 21 से 37 वर्ष तक और क्लर्क पद के लिए आयु सीमा 20 से 28 वर्ष तक रखी गई है। इसमें आयु की गणना 1 अप्रैल 2024 को आधार मानकर की जाएगी। इसमें आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए इसके अलावा अभ्यर्थी के पास स्पोर्ट्स क्वालिफिकेशन होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन शॉर्ट लिस्टिंग एसेसमेंट टेस्ट फिजिकल फिटनेस डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का भर्ती नियमों के अनुसार किया जाएगा। अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया
एसबीआई क्लर्क और ऑफिसर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन मोड में आवेदन करना होगा जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक देख लेना है इसके बाद अप्लाई लिंक पर क्लिक करना है।

अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है इसके बाद जरूरी दस्तावेज पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने हैं। इसके बाद अपनी कैटेगरी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है। आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी भरने के बाद फाइनल सबमिट कर देना है और इसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights