Tuesday, June 9, 2026
Home बिहार East Zone Sub Junior Hockey : महिला वर्ग में मणिपुर से हारा बिहार

East Zone Sub Junior Hockey : महिला वर्ग में मणिपुर से हारा बिहार

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 24 जुलाई। गुवाहाटी में बुधवार से शुरू द्वितीय हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष व महिला पूर्वी क्षेत्र चैम्पियनशिप के महिला वर्ग में मणिपुर ने बिहार को 7-1 से पराजित किया।

इसे भी पढ़ें : SBI Sports Quota Vacancy: SBI में क्लर्क और ऑफिसर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी


मणिपुर और बिहार के बीच खेला गया मुकाबला पूरी तरह से एकतरफा रहा। खेल के छठे मिनट में मणिपुर के अकोइजाम मालेमंगनबा ने पेनाल्टी कार्नर के जरिए गोल कर गोल दाग कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। दूसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। तीसरे क्वार्टर में मणिपुर के सिंह सैखोम निशि ने 33वें और सिंह निंगोमबम गेरिक ने 40वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 3-0 से आगे कर दिया। खेल के 46वें मिनट में कुमार निखिल नवीन ने गोल कर बिहार की वापसी की उम्मीद जगाई पर इसके बाद बिहार की ओर से कोई नहीं किया जाय सका। खेल के 48वें और 50वें मिनट लिशम मैक्स सिंह ने लगातार दो गोल कर अपनी टीम को 5-1 से आगे कर खिया। खेल के 51वें मिनट में लांथोइवा ओकरम और 56वें मिनट में अथोकपम मिलान ने गोल कर मणिपुर को 7-1 से जीत दिला दी।

ये हैं बिहार टीम के सदस्य

महिला टीम :- गोलकीपर – निशु कुमारी, नीलू कुमारी, डिफेंडर- नव्या कुमारी, पुष्पांजलि कुमारी, अनु कुमारी, दामिनी कुमारी , मिड-फ़ील्डर- सोनम यादव, अंजली कुमारी, रागनी कुमारी, रूपम कुमारी,स्वेता कुमारी, कोमल कुमारी ,फॉरवर्ड- मोनिका मूर्मू, सिद्धि विनायक, साइना परवीन, दिव्या कुमारी, सिद्धि कुमारी(कैप्टन), साक्षी कुमारी । कोच – काजल लकड़ा, मैनेजर- मनोज कुमार।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.