Saturday, June 13, 2026
Home झारखंड 37th National Games : झारखंड की टीम महिला हॉकी के सेमीफाइनल में

37th National Games : झारखंड की टीम महिला हॉकी के सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 05 नवंबर। गोवा में चल रहे 37वें नेशनल गेम्स की महिला हॉकी स्पर्धा के सेमीफाइनल में झारखंड की टीम ने अपना स्थान पक्का कर लिया है। झारखंड 02 स्वर्ण, 03 रजत और 11 कांस्य पदक समेत कुल 16 पदक जीत कर 24वें स्थान पर है।

महिला हॉकी : झारखंड महिला हॉकी ने अल्का डुंगडुंग के किए गए एक मात्र गोल की बदौलत रोमांचक मुकाबले में पंजाब को पराजित कर अपने पूल में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर पदक की दौड़ में शामिल हो गईं। जिसका मुकाबला अब मध्यप्रदेश से 07 नवंबर को होगा।

लॉन बाल
पुरुष
लॉन बाल पुरुष वर्ग फोर
अभिषेक लकड़ा, मो वसीम अकरम, कृष्णा खलको, दिनेश कुमार की चौकड़ी ने मणिपुर 16-8 से पराजित कर झारखंड के लिए पदक की आश जगाई।
पुरुष सिंगल
सुनील बहादुर ने मणिपुर को को 21- 5 हराकर से राज्य लिए पदक की आस जगाई।
लगोरी
पुरुष वर्ग
झारखंड ने 2-1 से बिहार को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
महिला वर्ग
झारखंड को 2-1 से असम से हार का सामना करना पड़ा।
बीच पुरुष हैंडबॉल
झारखंड ने लीग के रोमांचक मुकाबले में मध्यप्रदेश को 25-24 से पराजित किया।
महिला कबड्डी
महिला कबड्डी टीम को पंजाब के साथ हुए दुसरे लीग मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

इस उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, खेल मंत्री हफीजुल हसन, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सुशांत गौरव, झारखंड ओलंपिक संघ अध्यक्ष आर.के.आनंद, जे.ओ.ए.कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, अनिल जायसवाल, चंचल भट्टाचार्या, सुरेश कुमार, चीफ द मिशन शिवेंन्द्र दुबे, डिप्टी चीफ द मिशन  हरभजन सिंह,बिपीन सिंह,कांटिजेंट असिस्टेंट अरविंद कुमार,योगेश प्र.यादव ,झारखंड बॉलिंग संघ के आशीष झा,रितेश झा,टीम मैनेजर अरविन्द कुमार, सरस्वती, देवेंद्र सिंह,रोहित, हॉकी झारखंड के भोला सिंह, विजय शंकर सिंह, रजनीश सिंह, सुमराय टेटे , झारखंड हैंडबॉल संघ के मो.खुर्सिद समेत विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारीयों एवम खेल विभाग के अधिकारियों ने बधाई दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.