Friday, June 19, 2026
Home झारखंडअन्य Jharkhand Closed Squash में आद्या बुधिया बनीं उदीयमान प्लेयर

Jharkhand Closed Squash में आद्या बुधिया बनीं उदीयमान प्लेयर

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। झारखंड स्क्वैश रैकेट संघ के तीन दिवसीय द्वितीय झारखंड स्टेट क्लोज्ड चैंपियनशिप का समापन क्रॉस कोर्ट में किया गया। इस चैंपियनशिप का समापन मुख्य अतिथि आईपीएस सरोजनी लकड़ा, गेस्ट ऑफ आनर डॉ प्रभात के द्वारा किया गया। इस चैंपियनशिप के फाइनल में बालक अंडर11 ग्रुप के अद्वित अग्रवाल ने स्थविर को, बालक अंडर-13 में वेदांत अग्रवाल ने देवांश अग्रवाल को, गर्ल्स अंडर15 ग्रुप के आद्या बुधिया ने ब्रिया शर्मा को, बालक अंडर17 ग्रुप के विराज गुप्ता ने दर्शित बगला को, वीमेंस ग्रुप के आद्या बुधिया ने कृषा जालान को एवं मेंस ग्रुप के किशन जयपाल सिंह ने शिवेश कनोई को हराकर प्रतियोगिता में अपने- अपने ग्रुप में चैम्पियन घोषित हुए। इस अवसर पर संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वरुण कुमार, उपाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल, कोच आशीष कुमार बनर्जी, ओनर क्रास कोर्ट श्वेता बुधिया तथा एसआरएफआई एडमिनिस्ट्रेटर पुनीत पारीक, सह कोच सुभाष गांगुली, सुभाष सिंह मुंडा, अभिषेक पांडे एवं विपुल अग्रवाल मौज़ूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.