Home झारखंड सिमडेगा जिला हॉकी में लिटिल टाइगर टीम की टीम जीती

सिमडेगा जिला हॉकी में लिटिल टाइगर टीम की टीम जीती

by Khel Dhaba
0 comment

सिमडेगा। हॉकी सिमडेगा द्वारा आयोजित 18वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर सिमडेगा जिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 में रविवार को छठे दिन पुरुष वर्ग के 08 मैच खेले गए।

हॉकी सिमडेगा द्वारा 29 अगस्त से एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित 18वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर सिमडेगा जिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 महिला और पुरुष में आज छ्ठे दिन कुल 08 मैच खेले गए। रविवार को खेले गए मैचों में लिटिल टाइगर टीम ने आर सी यू मध्य विद्यालय करगागुड़ी को 3-0 से, श्री माधव हरी बालक छात्रावास ने कूडपानी को 8-4, बासेन ने आसनबेदा ज्वाइंट ब्रदर को 3-1, आदिवासी बालक कल्याण छात्रावास बरबेरा ने टोंगरी टोली को 3-1, कोचेडेगा ने आत्म निर्भर हॉकी प्रशिक्षन केंद्र को 3-1, फरसापानी ने गोंडवाना को 2-0, एसटी क्लब सिमडेगा ने सन टैंपल क्लब को 3-0 पराजित कर अंक अर्जित किए।

एसटीसी सिमडेगा और आरडीसी जलडेगा के बीच खेला गया मुकाबला 3-3 की बराबरी पर छूटा। आज के मैच का प्रारंभ पूर्व हॉकी खिलाड़ी सह झारखंड पुलिस के सुनील लुगुन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराया।
आज के आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से हॉकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी,सुनील तिर्की, पंखरासियुस् टोप्पो, कमलेश्वर मांझी, बसंत बा, मनोज प्रधान,वेद प्रकाश,अनु राहुल मिंज,प्रतिमा तिर्की, करिश्का परवार, सुजीत एक्का,,रोहित बेसरा,सुमित बरवा,इत्यादि की प्रमुख भूमिका रही।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2021 – All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights