Thursday, June 18, 2026
Home Slider एशिया कप : नेपाल के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे बुमराह, जानें वजह

एशिया कप : नेपाल के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे बुमराह, जानें वजह

by Khel Dhaba
0 comment

मुंबई। भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सोमवार को श्रीलंका के पल्लेकेल में नेपाल के खिलाफ होने वाले एशिया कप के मैच में नहीं खेल पाएंगे। वह निजी कारणों से स्‍वदेश लौट आए हैं।

मिल रही खबरों के मुताबिक बुमराह ने टीम प्रबंधन और भारतीय बोर्ड को सूचित किया है कि वह अपनी पत्नी के साथ रहना चाहते हैं जो उनके पहले बच्चे की उम्मीद कर रही है।

बीसीसीआई तेज गेंदबाज के अनुरोध पर सहमत हो गया है और इसके परिणामस्वरूप आज दोपहर को बुमराह वापस मुंबई के लिए उड़ान भर गए। वह सुपर 4 चरण से पहले टीम में शामिल होंगे। लंबे चोट के ब्रेक से उबरने के बाद एक महीने पहले ही बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.