Tuesday, June 9, 2026
Home झारखंडकबड्डी झारखंड कबड्डी तकनीकी पदाधिकारियों का वर्कशॉप संपन्न

झारखंड कबड्डी तकनीकी पदाधिकारियों का वर्कशॉप संपन्न

by Khel Dhaba
0 comment

जामताड़ा। कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में तीन दिवसीय झारखंड स्टेट रिफ्रेशर कबड्डी तकनीकी अधिकारी वर्कशॉप के अंतिम दिन रविवार को संपन्न हो गाय। अंतिम दिन तकनीकी पदाधिकारियों की परीक्षा आयोजित की गई।

तीसरे दिन सुबह में स्थानीय गांधी मैदान में झारखंड के सभी ऑफिशल्स को कबड्डी में डैशिंग मेकिंग, ऑफीशियली, सिगनलिंग, अलांग विद मैकेनिज्म ऑफ ऑफसीटिंग के बारे में विशेष जानकारी दी गई।

इसके बाद डिस्कशन का रूल्स विद डिफरेंट सिचुएशंस एंड क्लीयरिंग का थे डाउट्स का ऑफिशल्स के बारे में बताया गया। इसके साथ ही ऑफिशल्स की समस्याओं को बारी-बारी से दूर किया गया।

दोपहर में सभी ऑफिशियल्स की लिखित परीक्षा ली गई। परीक्षा के बाद परिणाम घोषित कर उन्हें प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया गया।

इस वर्कशॉप में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी कोच के. जगमोहन एवं अंतर्राष्ट्रीय रेफरी राणा रंजीत सिंह के द्वारा वर्कशॉप में तकनीकी जारी दी गई।

समापन समारोह में जामताड़ा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सह भाजपा नेता वीरेंद्र, सेंत एंथोनी स्कूल के चिप पैटर्न डॉ. डी.डी. भंडारी सर उपस्थित हुए।

मौके पर कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, महासचिव विपिन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष- हैदर हुसैन, उपाध्यक्ष एम.पी सिंह, जगदीश कुमार, कबड्डी एसोसिएशन आफ झारखंड के कबड्डी कोच तेज नारायण माधव, जामताड़ा जिला कबड्डी संघ के सचिव रोहित कुमार, आयोजन सचिव अरविंद ओझा,करन कुमार,आलोक कुमार, राऊत, आसिफ, रोहित ओझा, राहुल आदि उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.