Tuesday, February 3, 2026
Home Slider BCCI Media Rights : वायकॉम 18 ने हासिल किए टीवी और डिजिटल अधिकार, अगले पांच साल तक यहां देख सकेंगे घरेलू मैच

BCCI Media Rights : वायकॉम 18 ने हासिल किए टीवी और डिजिटल अधिकार, अगले पांच साल तक यहां देख सकेंगे घरेलू मैच

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीसीआई को आरटीआई अधिनियम में राहत देती केंद्र सरकार का खेल विधेयक 2025 का ग्राफिक चित्रण

मुंबई। वायकॉम 18 के चैनल स्पोर्ट्स 18 में अगले पांच साल तक भारत की सभी घरेलू सीरीज के मुकाबले देखे जा सकेंगे। वहीं, मोबाइल फोन पर आप जियो सिनेमा एप पर ये मैच देख पाएंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अगले पांच साल (2023-2028) के लिए मीडिया अधिकारों की नीलामी कर दी है। वायकॉम 18 ग्रुप ने ये अधिकार अपने नाम किए हैं। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। अब अगले पांच साल (सितंबर 2023-मार्च 2028) तक भारतीय क्रिकेट टीम के सभी घरेलू मैच स्पोर्ट्स 18 चैनल पर देखे जा सकेंगे। वहीं, मोबाइल फोन पर आप जियो सिनेमा एप पर ये मैच देख पाएंगे

जय शाह ने ट्विटर पर लिखा “अगले पांच साल के लिए बीसीसीआई के डिजिटल और टीवी चैनल मीडिया अधिकार हासिल करने पर वायकॉम 18 ग्रुप के बधाई। भारतीय क्रिकेट दोनों जगहों पर निरंतर विकास जारी रखेगा। क्योंकि, आईपीएल और महिला प्रीमियर लीग के बाद बीसीसीआई तक हमने अपनी साझेदारी आगे बढ़ाई है। साथ मिलकर हम क्रिकेट फैंस की कल्पना को साकार करेंगे।”

जय शाह ने अगले ट्वीट में लिखा “इतने वर्षों में साथ देने के लिए स्टार इंडिया और डिज्नी प्लस हॉटस्टार का बहुत-बहुत आभार। आपने दुनियाभर में भारतीय क्रिकेट को उसके फैंस के बीच पहुंचाने में बहुत अहम योगदान दिया है।”

अब तक भारत में होने वाले टीम इंडिया के मुकाबलों के प्रसारण के अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास थे। पहले आईपीएल के प्रसारण के अधिकार भी स्टार स्पोर्ट्स के पास थे, लेकिन अब इस टूर्नामेंट के डिजिलट प्रसारण अधिकार वायकॉम 18 ग्रुप के पास हैं। वहीं, महिला प्रीमियर लीग के डिजिटल और टीवी दोनों प्रसारण अधिकार वायकॉम 18 के पास हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights