Tuesday, June 9, 2026
Home Slider मेसी के गोल से inter miami ने पहली बार जीता लीग्स कप

मेसी के गोल से inter miami ने पहली बार जीता लीग्स कप

by Khel Dhaba
0 comment

नैशविले। लियोनेल मेसी ने नियमित समय में गोल करके टीम को बढ़त दिलाने के बाद पेनाल्टी शूटआउट में गोल कर इंटर मियामी को पहली बार लीग्स कप का चैंपियन बनाया।

इंटर मियामी ने लीग्स कप फुटबॉल फाइनल में नैशविले एससी को पेनाल्टी शूटआउट में 10-9 से हराया। इंटर मियामी की टीम पहली बार लीग्स कप की चैंपियन बनी है।

मेसी ने मैच के 23वें मिनट में टीम को बढ़त दिला दी। इंटर मियामी से जुड़ने के बाद से यह सात मैचों में उनका 10वां गोल है।

मेसी ने टीम के साथी खिलाड़ी रोबर्ट टेलर से पास मिलने के बाद नैशविले के डिफेंडर वाल्कर जिम्मेरमान को छकाते हुए पेनाल्टी बॉक्स के बाहर से गेंद को गोल पोस्ट की बायीं ओर मारा, जिसे रोकने का गोलकीपर के पास कोई मौका नहीं था।

मेसी ने मैच के 71वें मिनट में भी ऐसा ही मौका बनाया था लेकिन गेंद के गोल पोस्ट से टकराने के कारण वह चूक गये।

नियमित और अतिरिक्त समय में स्कोर 1-1 की बराबरी पर छूटने के बाद मेसी ने पेनाल्टी शूटआउट में टीम के पहले प्रयास को गोल में बदला। इंटर मियामी की टीम पहली बार लीग्स कप की चैंपियन बनी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.