Saturday, June 6, 2026
Home झारखंडअन्य जेआरडी टाटा की 119वीं जयंती पर आयोजित हुई कराटे प्रतियोगिता

जेआरडी टाटा की 119वीं जयंती पर आयोजित हुई कराटे प्रतियोगिता

by Khel Dhaba
0 comment

शनिवार को जे०आर०डी टाटा स्पोर्ट्स कंपलेक्स, जमशेदपुर में खेल विंग टाटा स्टील के द्वारा स्टेट कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे राज्य से लगभग 300 बालक एवं बालिका प्रतिभागीयो ने भाग लिया , समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ० सरोजनी लकड़ा (IPS) सह खेल निदेशक झारखंड सरकार ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया एवम खेल कूद एवम युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार द्वारा खिलाड़ियों,प्रशिक्षकों, पूर्व खिलाड़ियों के चलाई जा रही बिभिन्न योजनाओ को विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान किया।

इस अवसर पर टाटा स्टील खेल विभाग के चीफ श्री मुकुल विनायक चौधरी जी ,ओलंपियन एथलीट आनंद जी, अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी हसन इमाम जी, माउंट एवरेस्ट में चढ़ने वाली श्रीमती अस्मिता जी, अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी कोच हरेंद्र कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.