Saturday, June 6, 2026
Home Slider अल्फा Sports एकेडमी में शुरू हुआ फुटबॉल का मेगा ट्रायल

अल्फा Sports एकेडमी में शुरू हुआ फुटबॉल का मेगा ट्रायल

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। अल्फा स्पोर्ट्स अकादमी, पटना के सहयोग से इंडिया खेलो फुटबॉल (आईकेएफ) सीजन 3 के माध्यम से बिहार में फुटबॉल के सबसे बड़े मेगा-ट्रायल का शुभारंभ किया गया हैं।

50 से अधिक शहरों से होकर यह कार्यक्रम अब बिहार पहुंच गया है। जिसे अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित किया जा रहा है। अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी बिहार में दूसरी बार इंडिया खेलो फुटबॉल का आयोजन करने जा रही है। पिछले साल इंडिया खेलो फुटबॉल में लगभग 450 बच्चों ने ट्रायल में भाग लिया था। इसके अलावा अगले दौर का ट्रायल भी अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित किया गया था।

खिलाड़ियों और अभिभावकों की ऊर्जा और प्रतिबद्धता तथा बिहार में खेल संस्कृति के निर्माण के लिए समर्पित अल्फा एकेडमी के परिसर के माहौल को देखना बहुत अच्छा अनुभव है जहां लड़कों की साथ भोपाल से आई लड़कियों ने भी ट्रायल दिया।

अल्फा स्पोर्टस एकेडमी के निदेशक सुमित प्रकाश ने कहा कि हम इंडिया खेलो फुटबॉल के साथ बिहार और अन्य राज्यों के शहरी, ग्रामीण और दूरदराज के गांवों से प्रतिभाओं को निखारकर उनको अधिक सीखने का अवसर भी प्रदान करता है।

इंडिया खेलो फुटबॉल सीजन 3 के साथ मिलकर अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी बेहतर खेलने वाले खिलाड़ियों का स्काउटिंग कर रहे हैं और प्रतिभावान खिलाड़ियों को यूरोपीय क्लबों के साथ खेलने और सीखने का मौका मिलेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.