35 C
Patna
Saturday, July 27, 2024

36वें राष्ट्रीय खेल 2022: शिवेंद्र दुबे होंगे झारखंड दल प्रमुख, अनिल जायसवाल डिप्टी सीडीएम

रांची। झारखंड ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष सह भारतीय वुशु संघ के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे को आगामी 29 सितंबर से आयोजित होने वाले 36वें राष्ट्रीय खेल के लिए झारखंड दल का प्रमुख बनाया गया है। यह जानकारी झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक ने दी। उन्होंने बताया कि श्री दुबे के अतिरिक्त अनिल कुमार जायसवाल को डिप्टी सीडीएम बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को श्री दूबे गुजरात के लिए रवाना होंगे तथा गुजरात में होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए समुचित व्यवस्था करेंगे। शिवेंद्र दुबे और अनिल जायसवाल के मनोनयन पर झारखंड ओलंपिक संघ के अधिकारियों ने बधाई दी है और खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights