Sunday, June 7, 2026
Home झारखंडअन्य 30वीं सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता : टीमों का रांची पहुंचना हुआ शुरू

30वीं सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता : टीमों का रांची पहुंचना हुआ शुरू

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। शहर के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में रविवार से प्रारंभ हो रही 30वीं राष्ट्रीय सेपकटकरा प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए टीमों का आना शुरू हो गया है। अभी तक हरियाणा, गुजरात एवंअसम की टीमें पहुंच चुकी है। देर रात आंध्रप्रदेश एवं तेलंगाना की टीम भी पहुंच जायेंगी।

इसकी जानकारी देते हुए सेपकटकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड के चेयरमैन दीपक भरथुआर ने बताया कि टीमों के ठहरने की व्यवस्था डोरमेट्री में कई गयी है एवं अधिकारी व फेडरेशन के पदाधिकारियों के लिए खेल गांव एवं गेस्ट हाउस में व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न 28 इकाइयों के तकरीबन 700 खिलाडी एवं अधिकारी भाग ले रहे है। आज सेपकटकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड के पदाधिकारियों ने खेल गांव का दौरा कर सभी तैयारियों का जायजा लिया। सेपकटकरा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तकनीकी पदाधिकारी श्री साहू भी तैयारियों का जायजा लेने रांची पहुंचे। कल अपराह्न स्टेडियम में तकनीकी पदाधिकारियों एवम मैनेजर तथा कोचेस की मीटिंग होगी जिसमें मैच टाई तैयार किया जाएगा।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.