Sunday, May 31, 2026
Home बिहारक्रिकेट रंगकर्मी प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार आगाज

रंगकर्मी प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार आगाज

दीन दयाल क्रिकेट एकेडमी और बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 14 अप्रैल। सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में राजधानी पटना के कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर रंगकर्मी प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। पहले दिन खेले गए मैचों में दीन दयाल क्रिकेट एकेडमी और बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने जीत हासिल की। बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी के स्वजीत दक्षत ने 106 रन की शतकीय पारी खेली।

प्रतियोगिता का उद्घाटन बिहार प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव यादव, बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, जदयू के वरिष्ठ नेता डॉ धर्मेंद्र चंद्रवंशी, वार्ड पार्ष डॉ इंद्रदीप चंद्रवंशी, सुमित एंड शर्मा स्पोट्र्स के प्रबंध निदेशक सुमित शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। सबों का स्वागत फाउंडेशन के संस्थापक संतोष तिवारी ने बुके, शॉल और मोमेंटो समर्पित कर किया जबकि धन्यवाद व्यक्त महासचिव नवीन कुमार ने किया।

दीन दयाल क्रिकेट विजयी

कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 109 रन बनाये। जवाब में दीन दयाल क्रिकेट एकेडमी की टीम 14.3 ओवर में दो विकेट पर 110 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के सत्यजीत (24 रन, 3 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

बसावन पार्क जीता

दूसरे मैच में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए स्वजीत दक्षत के 106 रन की मदद से निर्धारित 21 ओवर में सात विकेट पर 231 रन बनाये। जवाब में नसीब स्पोट्र्स एकेडमी की टीम 20.2 ओवर में 82 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के हिमांशु कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी : 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 109 रन, राज आर्यन 10, वेद नारायण 18, आदर्श नाथ 12, अंकित कुमार 29, रुद्र नारायण नाबाद 14, अतिरिक्त 12, शौर्य शेखर 2/32, सत्यजीत 3/16, यश 1/9, रुद्र कुमार सिंह 3/12

दीन दयाल क्रिकेट एकेडमी : 14.3 ओवर में दो विकेट पर 110 रन, गौतम कुमार 38, कुणाल नाबाद 34, सत्यजीत नाबाद 24, अतिरिक्त 14, सुश्मंतो 1/29.

दूसरा मैच

संक्षिप्त स्कोर
बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी : 21 ओवर में सात विकेट पर 231 रन, विराज सिंह 27, स्वजीत दक्षत 106, आदित्य राज 19, अरुणव राय 20, रोहण सिंह 12, अतिरिक्त 27, कुमार दर्श 1/30, हर्षित शर्मा 1/23, वेदांत 1/32, वेद नारायण 2/24, हर्ष 1/26

नसीब स्पोट्र्स एकेडमी : 20.2 ओवर में 82 रन पर ऑल आउट, भार्गव कुमार 20, उत्कर्ष आनंद 10, हर्षित शर्मा 17, अतिरिक्त 19, विश्वजीत आनंद 1/16, कार्तिक उपाध्याय 3/3, हिमांशु कुमार 4/8, नंदन शरण 1/14

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.