Sunday, April 19, 2026
Home झारखंडक्रिकेट Little Wings School B Division Cricket League में यूथ मंथन और गोस्वामी सीसी विजयी

Little Wings School B Division Cricket League में यूथ मंथन और गोस्वामी सीसी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment
Little Wings School B Division Cricket League

रांची। यूथ मंथन की टीम ने आज लिटिल विंग्स स्कूल बी डिविजन क्रिकेट लीग के एक मैच में जेएसए ए को 111 रनों से पराजित किया। यूथ मंथन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.3 ओवर में 234 रनों के स्कोर खड़ा कियाौ मिहिर ने 77, करण ने 39 और रंजन ने 32 रनों का योगदान किया। आयुष को 3 अंकित जायसवाल और यादव अंकित को दो-दो विकेट मिले। जवाब में जेएसए की टीम 24.3 ओवर में 123 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें कुंदन ने 35, रविकांत ने 32 और अंकित 17 रनों का योगदान किया। अली ने 31 रन देकर पांच विकेट तथा आदित्य ने दो विकेट चटकाये।

गोस्वामी सीसी ने यंग मोनार्क को हराया

प्रभात तारा मैदान में खेली जा रही लिटिल विंग्स स्कूल बी डिविजन क्रिकेट लीग के तहत गुरुवार को खेले गए मैच में गोस्वामी सीसी ने यंग मोनार्क को 5 विकेट से पराजित कर पूरे अंक अर्जित किए। मोनार्क सीए की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.4 ओवर में 130 रन पर सिमट गई जिसमें सचिन ने 43 हर्ष ने 18 रनों का योगदान किया। शिवम ने 23 रन देकर 5 और अमित ने 19 रन देकर दो विकेट लिए। जवाब में गोस्वामी की टीम ने 19.3 ओवर में 5 विकेट पर 132 रन बनाकर मैच को जीत लिया। अमित ने 32, अमर ने 27 रन टीम के लिए जोड़े। गौरव और सचिन को एक-एक विकेट मिला।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights