Tuesday, April 21, 2026
Home बिहारBCA MENS T20 TROPHY बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी : वेस्टर्न जोन में पूर्वी चंपारण की आसान जीत

बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी : वेस्टर्न जोन में पूर्वी चंपारण की आसान जीत

गोपालगंज की टीम 6 विकेट से हारी, सकीबुल गनी मैन ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 18 अप्रैल। प्लेयर ऑफ द मैच कप्तान सकीबुल गनी (44 रन, 3 विकेट) के हरफनमौला खेल की बदौलत पूर्वी चंपारण की टीम बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी में जीत की राह पर लौटी।

वेस्टर्न जोन में अपने तीसरे मुकाबले में जीत पर सवार गोपालगंज टीम को 6 विकेट से हराया। तीन-तीन मैचों में पूर्वी चंपारण और गोपालगंज ने 2-2 मैच जीते हैं और एक-एक मैच में दोनों टीमों को हार का सामना करना पड़ा है।

विक्रम स्थित याशवन स्पोट्र्स ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस गोपालगंज ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। टीम 19 ओवर में 121 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में पूर्वी चंपारण ने 15.2 ओवर में चार विकेट पर 123 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोपालगंज की टीम अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सकी। कप्तान उत्कर्ष सिंह (14) और आर्यन राज (19) ने थोड़ी कोशिश की, जबकि सचिन कुमार सिंह ने 20 रन बनाए। लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे, जिससे पूरी टीम 19 ओवर में 121 रन पर सिमट गई।

पूर्वी चंपारण के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की। सकीबुल गनी और टुन्ना कुमार ने 3-3 विकेट लेकर गोपालगंज की बल्लेबाजी को झकझोर दिया, जबकि मणि कांत ने 2 विकेट चटकाए।

122 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईस्ट चंपारण को शुरुआत झटका जरूर लगा पर इसके बाद सलामी बैटर यूसुफ नदीम (23) और मणि कौशल कांत (34) ने टीम को संभाला। इसके बाद कप्तान सकीबुल गनी ने 44 रन की तेज पारी खेलकर मैच को पूरी तरह अपने पक्ष में कर लिया।

नंदन कुमार ने नाबाद 8 और गोपी गांधर ने नाबाद 4 रन बनाये।

संक्षिप्त स्कोर

गोपालगंज : 121 (19 ओवर), सचिन कुमार सिंह 20, आर्यन राज 19, उत्कर्ष सिंह 14, आशीष सोनी 13, आमोद यादव 13,अतिरिक्त 15,
सकीबुल गनी 3/30, टुन्ना कुमार 3/23, मणि कांत 2/18, करण कुमार 1/8

पूर्वी चंपारण : 15.2 ओवर में चार विकेट पर 123 रन, सकीबुल गनी 44, मणि कांत 34, सुफ नदीम 23, प्रशांत श्रीवास्तव 2/22, सचिन कुमार सिंह 1/24, प्रशांत कुमार 1/20

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights