Friday, May 29, 2026
Home बिहारक्रिकेट Madhepura District Cricket League में यंग स्टार क्रिकेट क्लब विजयी

Madhepura District Cricket League में यंग स्टार क्रिकेट क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

मधेपुरा, 3 जनवरी। मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में शुक्रवार यानी 3 जनवरी को खेले गए मैच में यंग स्टार क्रिकेट क्लब ने जे पी सी सी क्रिकेट क्लब  को 5 रन से हराया।

जेपी सी सी क्रिकेट टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यंग स्टार की टीम ने 30 ओवर के मैच में 8 विकेट खोकर 228 रन बनाए। यंग स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से हरेराम ने 61 रन, राजा ने 41 रन और रवि रंजन ने 40 रन बनाए। जेपी सीसी  क्रिकेट क्लब की ओर से रोनिश ने 3 और भवेश ने 3 विकेट चटकाये।

जवाब में खेलने उतरी जेपी सी सी क्रिकेट क्लब की टीम ने 30 ओवर में सभी विकेट खोकर 223 रन ही बना पाई। जेपी सीसी क्रिकेट क्लब की ओर से बाबुल ने 46, चुन्नू ने 47 रन, गुरुशरण ने 27 रन और अनिमेष ने 24 रन का योगदान दिया। यंग स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से कुलदीप ने 4 और सुबोध ने 3 विकेट चटकाये।

इस तरह से यंग स्टार क्रिकेट क्लब की टीम ने 5 रन से इस मैच को जीता।

मैच में निर्णायक अमरनाथ पोद्दार और मनोज गुप्ता थे जबकि स्कोरर के रूप में विश्वनाथ थे। सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि 4 जनवरी का मैच अजहर इलेवन क्रिकेट क्लब बनाम साहुगढ़ क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

मौके पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भानू प्रताप, पूर्व संयुक्त सचिव संजीव कुमार बंटू, कोषाध्यक्ष गौरीशंकर टुनटुन, पूर्व सचिव अमित कुमार आनंद एवं सभी खिलाड़ीगण मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights