Friday, June 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट वाईसीसी एफ ने जीता Harishankar Ojha Memorial Cricket Tournament का खिताब

वाईसीसी एफ ने जीता Harishankar Ojha Memorial Cricket Tournament का खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी पटना के वाईसीसी ग्राउंड पर गुरुवार को संपन्न हरिशंकर ओझा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब वाईसीसी एफ ने जीता। फाइनल में वाईसीसी एफ ने वाईसीसी डी को 57 रन से पराजित किया।

इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए वाईसीसी एफ ने 27.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 169 रन बनाये। जवाब में वाईसीसी डी की टीम 112 रन पर ऑल आउट हो गई।

मैच के दौरान दिनेश कुमार सिंह, कृष्णा शंकर सिंह , संजय कुमार , शाशांक शेखर सिन्हा , अभय मिश्रा , नीरज ओझा , सत्येंद्र ओझा , विपुल कुमार , रणजीत कुमार सिंह, पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी व बीसीए के पूर्व चयनकर्ता मनीष ओझा ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर हौसला अफजाई की। साथ ही साथ बिहार राज्य का प्रतिनिधि करने वाली तीन महिला खिलाड़ी तेजस्वी, शोभना साकेत, निशा भारती को भी सम्मानित किया गया।

संक्षिप्त स्कोर :-
वाईसीसी एफ :- 169/10 (27.3 ओवर) नितिन 52 रन, ऋषिकेष 22 रन, रिषभ 16 रन, मंजीत नाबाद 14 रन, फजल 4/36, पीयूष 2/31, अंश 1/21 रनआउट-1
वाईसीसी डी -112/10 (23 ओवर), पीयूष 22 रन, अंकित 21 रन, मनीष 14 रन, दिव्यांश 13 रन, मोहित 4/27, प्रिंस 3/29, मंजीत 2/21 रन आउट- 1
मैन ऑफ द मैच:- मोहित 4 विकेट ( वाईसीसी एफ )
टूर्नामेंट के बेस्ट:-
बेस्ट बैटर :- पीयूष
बेस्ट बॉलर:- फज़ल
मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट:- मोहित

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.