Friday, June 12, 2026
Home Slider विश्व कप क्क्वलिफायर : नेमार की हैट्रिक से जीता ब्राजील

विश्व कप क्क्वलिफायर : नेमार की हैट्रिक से जीता ब्राजील

by Khel Dhaba
0 comment

साओ पाउलो। नेमार की हैट्रिक की मदद से ब्राजील ने पेरू को 4-2 से हरार दक्षिण अमेरिकी विश्व कप फुटबॉल के क्वालीफाईंग मैच में अर्जेंटीना की साथ बढ़त बनाये रखी।

नेमार ने दो बार पेनाल्टी को गोल में बदला जबकि एक बार इंजुरी टाइम में गोल करके ब्राजील को बढ़त दिलायी। मंगलवार को खेले गये इस मैच में ब्राजील दो अवसरों पर पीछे चल रहा था।

लियोनेल मेसी के अगुवाई वाले अर्जेंटीना ने बोलिविया को 2-1 से हराया। यह उसकी लापॉज में 2005 के बाद पहली जीत है। राउंड रोबिन चरण में उसने अभी तक अपने दोनों मैच जीते हैं।

अंकतालिका में ब्राजील बेहतर गोल अंतर के कारण ऊपर है। उसने साओ पाउलो में अपने पहले मैच में बोलिविया को 5-0 से हराया था।

मंगलवार को खेले गये अन्य मैचों में कोलंबिया ने चिली से 2-2 से ड्रा खेला जबकि उरूग्वे को इक्वेडर से 4-2 से हार का सामना करना पड़ा। पराग्वे ने वेनेजुएला को 1-0 से हराया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.