Saturday, June 6, 2026
Home Slider विश्व कप क्वालीफायर : ब्राजील ने उरुग्वे को, अर्जेंटीना ने पेरू को हराया

विश्व कप क्वालीफायर : ब्राजील ने उरुग्वे को, अर्जेंटीना ने पेरू को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

साओ पाउलो। ब्राजील ने दक्षिण अमेरिकी विश्व कप फुटबॉल क्वालीफायर मैच में उरुग्वे को 4-1 से हरा दिया जबकि दूसरे स्थान पर काबिज अर्जेंटीना ने पेरू को मात दी।

शीर्ष पर काबिज ब्राजील के लिये नेमान और रापिन्हा ने गोल दागे। अर्जेंटीना के लिये लियोनेल मेसी फॉर्म में नहीं थे, लेकिन उनकी टीम ने 1-0 से मुकाबला जीत लिया।

ब्राजील के अब 31 अंक है। नवंबर में यहां कोलंबिया के खिलाफ मुकाबला जीतकर ब्राजील कतर में अगले साल होने वाले विश्व कप के लिये क्वालीफाई कर लेगा। वहीं अर्जेंटीना के 11 मैचों में 25 अंक हैं।

दोनों टीमों के बीच सितंबर में मैच कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन के कारण सात मिनट बाद रोक दिया गया था। फीफा ने अभी उस मैच के भविष्य के बारे में फैसला नहीं किया है।

अन्य मैचों में इक्वाडोर ने कोलंबिया से गोलरहित ड्रॉ खेला और अब वह 17 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। कोलंबिया 16 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। शीर्ष चार टीमें विश्व कप में सीधे जगह बना लेंगी। पांचवें स्थान की टीम अंतर महाद्वीपीय प्लेआफ के जरिये पहुंच सकती है।

चिली ने वेनेजुएला को 3-0 से हराया और अब वह छठे स्थान पर है। बोलिविया ने पराग्वे को 4-0 से मात दी। बोलिविया सातवें और पराग्वे आठवें स्थान पर है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.