Sunday, July 6, 2025
Home Slider World Athletics Championships : इतिहास रचने उतरेंगे नीरज चोपड़ा

World Athletics Championships : इतिहास रचने उतरेंगे नीरज चोपड़ा

by Khel Dhaba
0 comment
  • भारत के डीपी मनु और किशोर जेना भी जैवलिन थ्रो के फाइनल में

भारत के स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने के करीब हैं। वह रविवार (27 अगस्त) को फाइनल में उतरेंगे। नीरज की नजर पहली बार इस टूर्नामेंट में स्वर्ण जीतने पर होगी। ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल और डायमंड लीग में चैंपियन बनने वाले नीरज अब तक सिर्फ विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप ही स्वर्ण नहीं जीत पाये हैं। नीरज रविवार को अपनी झोली में स्वर्ण डालने उतरेंगे। नीरज के अलावा भारत के डीपी मनु और किशोर जेना भी अपनी दावेदारी पेश करेंगे। यह पहली बार है जब विश्व एथलेटिक्स की किसी एक इवेंट में तीन भारतीय एक साथ फाइनल में पहुंचे हैं। नीरज ने अपनी पहली ही थ्रो में 88.77 मीटर भाला फेंका। यह सत्र में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

फाइनल में पहुंचने वाले 12 थ्रोअरों में शीर्ष पर रहे

नीरज चोपड़ा फाइनल में पहुंचने वाले 12 थ्रोअरों में टॉप पर हैं। फाइनल में पहुंचने के लिए स्वत: क्वालिफिकेशन मानक 83 मीटर रखा गया था, जबकि 85.50 मीटर पेरिस ओलंपिक का क्वालिफाइंग मानक था। नीरज ने दोनों ही लक्ष्य एक ही थ्रो में पार कर लिए।

पाकिस्तान के अरशद देंगे फाइनल में नीरज को चुनौती

जकार्ता एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले पाकिस्तान के अरशद नदीम लंबे समय से चोटिल चल रहे थे। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 90 मीटर से अधिक दूरी भाला फेंककर स्वर्ण जीतने वाले अरशद ने इस सत्र में किसी बड़ी इवेंट में शिरकत नहीं की, लेकिन यहां उन्होंने 70.63 मीटर की थ्रो से शुरुआत की, लेकिन अंत में उन्होंने 86.79 मीटर की बड़ी थ्रो लगाकर फाइनल में प्रवेश किया। यह नीरज के बाद सर्वश्रेष्ठ थ्रो थी। वह ग्रुप बी में शीर्ष पर रहे। फाइनल में नीरज और अरशद के बीच रोचक मुकाबला होने की उम्मीद है।

फाइनल में पहुंचने वाले जेवेलिन थ्रोअर

1-नीरज चोपड़ा (भारत)-88.77 (सत्र का सर्वश्रेष्ठ)
2-अरशद नदीम (पाकिस्तान)-86.79 (सत्र का सर्वश्रेष्ठ)
3-जैकब वादलेज्च (चेक गणराज्य)-83.50 (सत्र का सर्वश्रेष्ठ
4-जूलियन वेबर (जर्मनी)-82.39 मीटर
5-एडिस मैटसेविसियस (लिथुआनिया)-82.35
6-डीपी मनु (भारत)-81.31
7-डेविड वेगनर (पोलैंड)-81.25
8-इहाब अब्देलरहमान (मिस्र)-80.75
9-किशोर जेना (भारत)-80.55
10-ओलिवर हेलांडर (फिनलैंड)-80.19
11-टिमोथी हरमन (बेल्जियम)-80.11
12-एंड्रियन मारदारे (माल्डोवा)-79.78 मीटर

एक और स्वर्ण पदक के लिए तैयार हैं नीरज

2016 जूनियर विश्व चैंपियनशिप-स्वर्ण
2016 दक्षिण एशियाई खेल-स्वर्ण
2018 एशियाड-स्वर्ण
2018 राष्ट्रमंडल खेल-स्वर्ण
2020 टोक्यो ओलंपिक-स्वर्ण
2022 डायमंड लीग-स्वर्ण

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights