Sunday, June 14, 2026
Home Slider वीमेंस टी-20 विश्व कप क्रिकेट : वोलवार्ट चमकीं, दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में

वीमेंस टी-20 विश्व कप क्रिकेट : वोलवार्ट चमकीं, दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

सिडनी। लौरा वोलवार्ट के नाबाद अर्धशतक की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को यहां पाकिस्तान पर 17 रन की जीत से आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में स्थान सुनिश्चित किया।

दक्षिण अफ्रीका ने 20 साल की वोलवार्ट की नाबाद 53 रन (आठ चौके) की पारी की मदद से छह विकेट पर 136 रन का स्कोर खड़ा किया। वोलवार्ट ने पारी की अंतिम आठ गेंद में से चार को चौके के लिये भेजा।

पाकिस्तानी टीम इस लक्ष्य के जवाब में पांच विकेट पर 119 रन ही बना सकी जिससे दक्षिण अफ्रीका ने लगातार तीसरी जीत के बूते अंतिम चार में प्रवेश किया। इस तरह वह गुरूवार को होने वाले सेमीफाइनल में भारत के साथ स्थान सुनिश्चित करने में सफल रही।
लिजेली ली (04) ने थाईलैंड के खिलाफ शतक जड़ा था लेकिन वह यहां बड़ी पारी नहीं खेल सकी और डायना बेग को विकेट दे बैठी। डायना ने फिर डेन वान निकर्क (03) को आउट किया।

मरिजाने काप ने 31 रन और मिगनोन डु प्रीज ने 17 रन की पारी खेली। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन की मदद से पाकिस्तान को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया जिसके लिये कप्तान जावेरिया खान ने 31 रन बनाये जबकि आलिया रियाज 39 रन की नाबाद पारी खेलने के बावजूद टीम को जीत तक नहीं ले जा सकीं। आलिया और इराम जावेद (नाबाद 17 रन) की नाबाद 47 रन की साझेदारी भी टीम के काम नहीं आ सकी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.