Thursday, June 11, 2026
Home Slider महिला क्रिकेट : इंग्लैंड बनाम भारत टेस्ट क्रिकेट में पांच भारतीय खिलाड़ियों ने किया डेब्यू

महिला क्रिकेट : इंग्लैंड बनाम भारत टेस्ट क्रिकेट में पांच भारतीय खिलाड़ियों ने किया डेब्यू

by Khel Dhaba
0 comment

ब्रिस्टल। इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हीथर नाइट ने बुधवार से यहां काउंटी ग्राउंड में भारत के खिलाफ शुरू हुए एकमात्र टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत की ओर से इस मैच में पांच खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं।

इस बीच, कप्तान नाइट के लिए भी यह ऐतिहासिक लम्हा है। वह इंग्लैंड की तरफ से आज 100वें अंतर्राष्ट्रीय मैच में कप्तानी कर रही हैं। भारत की ओर शेफाली वर्मा, ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर, विकेटकीपर तानिया भाटिया और ऑफ स्पिनर स्नेह राणा टेस्ट में डेब्यू कर रही हैं।

इंग्लैंड की ओर से सोफिया डंकली ने भी इस मैच से टेस्ट में पदार्पण किया है। डंकली पहली अश्वेत महिला बन गई हैं जो इंग्लैंड महिला टेस्ट टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम करीब सात साल बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रही है। टेस्ट मैच की विजेता टीम को चार अंक मिलेंगे जबकि ड्रॉ होने पर दोनों टीमों को 2-2 अंक मिलेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.