Thursday, June 11, 2026
Home Slider सिद्धेश्वर उपाध्याय मेमोरियल अंडर-17 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में स्टडी सर्किल, विनोबानगर जीता

सिद्धेश्वर उपाध्याय मेमोरियल अंडर-17 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में स्टडी सर्किल, विनोबानगर जीता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी के गर्दनीबाग स्थित संजय गांधी स्टेडियम (जीएसी) में चल रहे सिद्धेश्वर उपाध्याय मेमोरियल अंडर-17 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत शुक्रवार को खेले गए मैच में स्टडी सर्किल ने वुड्स गार्डन को 138 रनों से हराया।

टॉस स्टडी सर्किल ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए निवास कुमार ने नाबाद 63 रनों की मदद से निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 192 रन बनाये। जवाब में वुड्स गार्डन की टीम उदय और नंद किशोर की घातक गेंदबाजी के आगे 11.5 ओवर में 54 रनों पर सिमट गई।

विजेता टीम के निवास कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गब्बर सिंह ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर
स्टडी सर्किल : 20 ओवर में सात विकेट पर 192 रन, निवास कुमार नाबाद 63 रन, संदीप 34 रन, आदित्य नाबाद 29 रन, हेमलाल 2/20, अकबर 2/41
वुड्स गार्डन : 11.5 ओवर में 54 रनों पर ऑल आउट मोहित 18 रन, संतोष 12 रन, उदय 3/3, नंदकिशोर 2/14

कल का मैच : एनआके बनाम स्टडी सर्किल

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.