Friday, June 12, 2026
Home Slider Wimbledon 2023 : जोकोविच को हरा 20 साल के अल्काराज बने चैंपियन

Wimbledon 2023 : जोकोविच को हरा 20 साल के अल्काराज बने चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment

स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने विम्बलडन में 34 मैचों से चले आ रहे नोवाक जोकोविच के अश्वमेधी अभियान में नकेल कसते हुए रविवार को पांच सेटों के बेहद रोमांचक फाइनल में जीत दर्ज करके दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी अल्काराज ने पहला विम्बलडन खिताब 1-6, 7-6, 6-1, 3-6, 6-4 से जीता। इसके साथ ही उन्होंने जोकोविच को रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले आठवें और लगातार पांचवें विम्बलडन खिताब से वंचित कर दिया।

इसके साथ ही 36 वर्ष के जोकोविच को 24वां ग्रैंडस्लैम जीतकर सेरेना विलियम्स से आगे निकलने के लिये अभी इंतजार करना होगा। स्पेन के 20 वर्ष के अल्काराज विम्बलडन जीतने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। दोनों के बीच में उम्र का अंतर 1974 के बाद से किसी भी ग्रैंड स्लैम फाइनल में सबसे ज्यादा है। दोनों की टक्कर पिछले महीने फ्रेंच ओपन में भी हुई थी लेकिन अल्काराज चोटिल हो गए थे। इस बार उनके पास जोकोविच के हर स्ट्रोक का जवाब देने का दमखम था। उन्होंने 130 मीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सर्विस की।

जोकोविच ने आखिरी बार यहां 2013 में फाइनल गंवाया था। यह उनका रिकॉर्ड 35वां ग्रैंडस्लैम फाइनल था जबकि अल्काराज दूसरी बार ही फाइनल खेल रहे थे। इसके बावजूद तीसरे सेट में उन्होंने 25 मिनट तक चला अद्भुत गेम जीता और मैच में 32 अंक बनाये। उन्होंने पांचवें सेट में बैकहैंड पर शानदार विनर लगाकर जोकोविच की सर्विस तोड़ी। हार के बाद जोकोविच अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सके और नेट पर फेंककर अपना रैकेट तोड़ दिया। चेयर अंपायर ने उन्हें आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.