Sunday, June 14, 2026
Home बिहारक्रिकेट BCA Senior Men’s Cricket Tournament में पश्चिमी चंपारण विजयी

BCA Senior Men’s Cricket Tournament में पश्चिमी चंपारण विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

मुजफ्फरपुर, 28 अप्रैल। बीसीए सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के एक अहम मैच में पश्चिमी चंपारण ने सीतामढ़ी को 97 रनों से हरा पूर्ण अंक हासिल किया।

आज स्थानीय एनआईसीए कपरपुरा के खेल मैदान में पश्चिमी चंपारण ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर 327 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। पश्चिमी चंपारण की तरफ से ओम कुमार सिंह ने शानदार 84 रन एवं विश्वजीत शुक्ला ने 89 रन अपनी टीम के लिए बनाए। इन दोनों के अलावा आदित्य ने 63, अभिषेक ने 17 एवं आयुष ने 12 रन की उपयोगी पारी खेली।

सीतामढ़ी के तरफ से गेंदबाजी में प्रियांशु ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके। वहीं रोहित को दो, विपुल कृष्णा को दो, मुकेश को एक एवं मृत्युंजय को एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त हुई।

जवाब में खेलने उतरी सीतामढ़ी की पूरी टीम 38 ओवर में सभी विकेट खोकर 230 रन ही बना सकी। सीतामढ़ी की तरफ से एकमात्र बल्लेबाज विपुल कृष्णा ने 94 रन की शानदार एवं आकर्षक पारी खेली। सुंदरम ने उपयोगी 57 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कुणाल ने 18, मुकेश ने 16 एवं प्रफुल्ल ने 11 रन का योग अपनी टीम के लिए बनाया।

गेंदबाजी में पश्चिमी चंपारण की तरफ से हिमांशु ने चार, जितेंद्र ने दो, ओम कुमार सिंह ने दो, आयुष ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की। आज के मैन ऑफ द मैच पश्चिमी चंपारण के ओम कुमार सिंह को मुजफ्फरपुर के पूर्व क्रिकेटर देवेंद्र प्रसाद सिंह ने दिया।

संक्षिप्त स्कोर


पश्चिमी चंपारण : 50 ओवर में नौ विकेट पर 327 रन, ओम कुमार सिंह 83,आयुष कुमार 12, अभिषेक संजय कुमार 17, कामरान साहेब 18, विश्वजीत शुक्ला 89, आदित्य कुमार 63,विजय कुमार साहनी 12, जितेंद्र कुमार 17, अतिरिक्त 12,प्रियांशु कुमार 3/51, रोहित कुमार 2/55, विपुल कृष्णा 2/37, मुकेश शर्मा 1/44, मृत्युंजय कुमार 1/56

सीतामढ़ी : 37.4 ओवर में 230 रन पर ऑल आउट, प्रफुल्ल कुमार 11, सुंदरम कुमार 57, मुकेश शर्मा 16, विपुल कृष्णा 94, कुणाल श्रीवास्तव 18, अतिरिक्त 10, जितेंद्र कुमार 2/34,हिमांशु तिवारी 4/35, आयुष कुमार 1/12, ओम कुमार सिंह 2/47

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.