Sunday, June 14, 2026
Home बिहारक्रिकेट पश्चिम चंपारण क्रिकेट लीग : अर्जुन क्रिकेट क्लब सात विकेट से जीता

पश्चिम चंपारण क्रिकेट लीग : अर्जुन क्रिकेट क्लब सात विकेट से जीता

by Khel Dhaba
0 comment

बेतिया। नगर के बड़ा रमना मैदान पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित जिला क्रिकेट लीग मैच में सोमवार को अर्जुन क्रिकेट क्लब ने बेतिया क्रिकेट क्लब 7 विकेट से हराया।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी बेतिया क्रिकेट क्लब 20.3 ओवर में 68 रन पर ऑल आउट हो गई। अमित ने12 रन बनाये। अभिषेक ने 3, प्रभु ने 3 विकेट लिये।

जवाब में खेलने उतरी अर्जुन क्रिकेट क्लब ने 15.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 69 रन बनाकर यह मैच 7 विकेट से जीत लिया। अभिषेक ने 38 और मुमताज ने 21 रन बनाये। आलराउडंर प्रदर्शन के लिए अभिषेक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच के मुख्य अंपायर पुनीत कुमार और शत्रुघ्न कुमार रहे। इस मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद फिरोज ,सचिव जया इकबाल, उपाध्यक्ष मोहम्मद शहाबुद्दीन, मीडिया प्रभारी रितेश कुमार तथा वरिष्ठ अतिथि दयानंद वर्मा उपस्थित थे।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.