Friday, June 12, 2026
Home बिहार ऑल बिहार जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में विवेक, सौरभ, अमृत, गरिमा, मरियव आगे बढ़ें

ऑल बिहार जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में विवेक, सौरभ, अमृत, गरिमा, मरियव आगे बढ़ें

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। साइंस कॉलेज पटना में आज से शुरू बिहार राज्य जूनियर एवं बिहार राज्य जूनियर बालिका शतरंज प्रतियोगिता के प्रथम दिन विवेक शर्मा, सौरभ कुमार, अमृत रौनक, पीयूष कुमार एवं जूनियर बालिका वर्ग में गरिमा, मरियम, अदीबा समेत सभी वरीय खिलाड़ियों ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिये। प्रथम चक्र की समाप्ति के उपरांत इन सभी वरीय खिलाड़ियों के एक-एक अंक हैं।

बालक वर्ग में शीर्ष बोर्ड पर खेलते हुए प्रतियोगिता के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी विवेक शर्मा ने सफेद मोहरों से खेलते हुए अभय रजक को पराजित किया। वहीं बालिकाओं के शीर्ष बोर्ड पर बिहार की राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी गरिमा गौरव ने अंकिता राज को पराजित कर अपनी विजय यात्रा प्रारंभ की।

इसके पूर्व अखिल बिहार शतरंज संघ एवं एडहॉक कमेटी पटना जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित इस बिहार राज्य जूनियर शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन पटना साइंस कॉलेज के प्रधानाध्यापक प्रोफेसर राम पद्म देव ने अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी मरियम फातिमा के साथ शतरंज खेल कर किया।

इस अवसर पर बोलते हुए श्री पद्म देव ने कहा कि खेल और विशेषकर शतरंज जैसे खेलों के आयोजन हेतु महाविद्यालय अपना सहयोग देता रहा है और आगे भी हर सम्भव सहयोग हेतु तैयार हैं। सदैव प्रांगण में स्थित यह सभागार सदैव उपलब्ध रहेगा।

इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय भाषण में अखिल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना ने इस बात को सुनिश्चित किया कि जल्द ही प्रो पी एन शर्मा की स्मृति में किसी महत्वपूर्ण शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के अवसर पर अखिल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार, वरीय उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ,उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिन्हा , संयुक्त सचिव विपल सुभाषी, शशि नंदकुमार समेत संघ के कई अधिकारी खिलाड़ी एवं खिलाड़ियों के अभिभावक गण उपस्थित थे।

आयोजन समिति के अध्यक्ष अजित कुमार सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों , खिलाड़ियों एवं अभिभावकों का आयोजन समिति की ओर से स्वागत किया जबकि अखिल बिहार शतरंज संघ के उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मंच का संचालन अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त सचिव एवं प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक नन्दकिशोर ने किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.