Friday, June 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट शगुनी राय मेमोरियल प्राइजमनी अंडर-15 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट 5 जनवरी से, होगी इनामों की बारिश

शगुनी राय मेमोरियल प्राइजमनी अंडर-15 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट 5 जनवरी से, होगी इनामों की बारिश

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

पटना। आगामी पांच जनवरी, 2022 से राजधानी पटना से सटे नेउरा स्थित अंशुल क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर शगुनी राय मेमोरियल प्राइज मनी अंडर-15 स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी आयोजन अध्यक्ष अमित कुमार ने दी।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता लीग कम नॉकआउट आधार पर खेली जायेगी। कुल 24 टीमों को इंट्री दी जायेगी जिसे 8 पूलों में बांटा जायेगा। प्रत्येक टीम को 2-2 मैच मिलेंगे। मैच 25-25 ओवर के होंगे। फाइनल मैच 35-35 ओवर का खेला जायेगा।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में इनामों की बारिश होगी। विजेता व उपविजेता टीमों को चमचमाती ट्रॉफी के अलावा नकद पुरस्कार भी दिया जायेगा। साथ ही खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार भी मिलेंगे। प्रतिदिन मैन ऑफ द मैच पुरस्कार के अलावा बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन, मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया। बेस्ट बॉलर को शू, बेस्ट बैट्समैन को ट्रैकशूट और मैन ऑफ द टूर्नामेंट को बैट पुरस्कार स्वरुप दिया जायेगा।

आयोजन सचिव कुंदन कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए समिति गठित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि हमारा प्रयास है कि इसमें भाग लेने वाली टीमों को क्रिकेट का बेहतर माहौल मिले। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को फॉर्म भरने के समय अपने आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी देना अनिवार्य है। साथ ही मैच के दौरान उसकी मूल प्रति भी लेकर आना होगा। भाग लेने को इच्छुक टीमें या खिलाड़ी मोबाइल नंबर 7903319578 और 7645037490 पर संपर्क करें।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.