Thursday, June 11, 2026
Home बिहारक्रिकेट Khagaria Inter District T20 Cricket में विश्वजीत गोपाला का धूम-धड़ाका

Khagaria Inter District T20 Cricket में विश्वजीत गोपाला का धूम-धड़ाका

by Khel Dhaba
0 comment

खगड़िया जिला स्तरीय टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज वाईसीसी खगड़िया बनाम बेगूसराय के बीच खेला गया।
मैच का उद्घाटन समाज सेवी पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी नीरज यादव ने बल्लेबाजी कर और खिलाड़ियों से परिचय के साथ किया।
जिसमें वाइसीसी खगड़िया की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया कुल 20 ओवर में 5 विकेट खो कर 264 रन का बड़ा लक्ष्य बेगूसराय के सामने रखा।
वाइसीसी खगड़िया की ओर विश्वजीत गोपाला 66 गेंद खेल कर 21 छक्के और 8 चौके की मदद से अपना निजी स्कोर 174 रन बनाया और संदीप कुमार राज 16 गेंद खेल कर 21 रन बनाया।


वही बेगूसराय की और से गेंदबाजी करते हुवे सुमित कुमार 4 ओवर में 37 रन खर्च कर 2 विकेट लिए और आदित्य कुमार 4 ओवर में 61 रन खर्च कर 2 विकेट लिया वही मोहम्मद अजहर अली ने 3 ओवर में 49 रन खर्च कर 1 विकेट लेने में कामयाब हुए।
जवाब में बेगूसराय की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 206 रन ही बना सकी। गुलशन कुमार ने 32 गेंद खेल कर 6 छक्के और 8 चौके की मदद से 77 रन बनाय। सतेंद्र सिंह ने 37 गेंद खेल कर 3 छक्के और 8 चौके की मदद से 64 रन और युवराज कुमार ने 17 गेंद खेल कर 24 रन बनाये।

वाईसीसी खगड़िया की ओर से अमन कुमार ने 4 ओवर में 26 रन खर्च कर 2 विकेट,साजन ने 4 ओवर में 29 रन खर्च कर 2 विकेट,कुंदन निषाद ने 4 ओवर में 31 रन खर्च कर 2 विकेट, गोलू ने 2 ओवर में 21 रन खर्च कर 2 विकेट लिए और देवराज पंडित ने 4 ओवर में 51 रन खर्च कर 1 विकेट चटकाये। वाईसीसी खगड़िया ने इस मैच को 58 रन से जीत लिया।

आज के मैन ऑफ द मैच वाईसीसी खगड़िया के विश्वजीत गोपाला को पूर्व खिलाड़ी और समाज सेवी नीरज यादव जी के द्वारा दिया गया।
मौके पे मौजूद खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के सचिव सदानंद प्रसाद और पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी प्रेम कुमार,पूर्व सीनियर क्रिकेट खिलाड़ी रवीश चंद्र उर्फ बंटा और पूर्व खिलाड़ी विजय रंजन,राजेश कुमार,युगल किशोर,प्रताप राज गुड्डू,मुकेश,पंकज जी,डॉक्टर बिट्टू जी, सर्वजीत कुमार और रजनीश कुमार,रजनीश पटेल,सौरव कुमार,आशीष कुमार,आदि खेल प्रेमी मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.