Friday, June 12, 2026
Home Slider विष्णु सिंह सुपर डिवीजन गया जिला क्रिकेट लीग में अरुणोदय क्रिकेट क्लब जीता

विष्णु सिंह सुपर डिवीजन गया जिला क्रिकेट लीग में अरुणोदय क्रिकेट क्लब जीता

by Khel Dhaba
0 comment

गया। गया जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही विष्णु सिंह सुपर डिवीजन गया जिला क्रिकेट लीग अरुणोदय क्रिकेट क्लब ने राइजिंग स्टार सीसी को नौ विकेट से हराया।

टॉस अरुणोदय सीसी ने जीता और क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए राइजिंग सी सी ने 32 ओवर में 107 रन सभी विकेट खोकर बनाए। अरुणोदय सीसी की ओर से राजू पांडे ने 7.5 ओवर में 11 रन देकर छह विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए अरुणोदय सीसी ने 21.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। अरुणोदय सीसी की ओर से राघव शरण ने 58 रन बनाए। आज का मैन ऑफ द मैच राजू पांडे को गया डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के संजय कुमार सिंह के द्वारा दिया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.