Friday, June 12, 2026
Home बिहारअन्य अस्मिता खेलो इंडिया Women’s Road Cycling League में यूपी का दबदबा

अस्मिता खेलो इंडिया Women’s Road Cycling League में यूपी का दबदबा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 25 अगस्त। साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा पटना के गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पर दो दिवसीय अस्मिता खेलो इंडिया महिला रोड साइकिलिंग लीग के अन्तिम दिन सीनियर वर्ग में मास स्टाटॅ 40 किलोमीटर के उत्तर प्रदेश के अनिता मिश्रा ने प्रथम, झारखंड की लक्ष्मी कुमारी ने द्वितीय एवं उत्तर प्रदेश की कुसुम लता तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं जूनियर वर्ग 30 किलोमीटर मे बिहार की सुहानी कुमारी प्रथम, उत्तर प्रदेश की अर्किता वर्मा द्वितीय एवं असम की रितिका विश्नोई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सब जूनियर वर्ग 20 किलोमीटर में झारखंड की मिनी हिनीमून प्रथम, झारखंड की अनिता ओरन द्वितीय एवं असम की देवी चाबुकलत ने तृतीय स्थान प्राप्त हुई।

ओवर ऑल 19 अंक के साथ उत्तर प्रदेश विजेता एव 16 अंकों के साथ झारखंड उप विजेता धोषित हुए। प्रतियोगिता समाप्ति के उपरांत विजेता खिलाडीयो को गांधी विचार विभाग के पूर्व विभाग अध्यक्ष डा विजय कुमार, साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष जगजीवन सिंह, उपाध्यक्ष विक्रम आदित्य, सचिव डॉक्टर कौशल किशोर सिंह, कोषाध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद, दृारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु फेडरेशन की तरफ से विजय नारायण सिंह, सहायक सचिव साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, पीसीपी धर्मेन्द्र लाम्बा, एनसीओई गुवाहटी के मुख्य कोच नरेंद्र कुमार सिंह एवं एन सी ओ ई गुवाहटी के टेकनिशयन रवि उपाध्याय कुशल नेतृत्व मे 20 तकनीकी अधिकारीयो के टीम दारा युजुरी रहित सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्याम कुमार झा,सन्नी मेहता,बिहार टीम कोच अभय कुमार लुइस, श्याम कुमार, एन आई एस प्रशिक्षक राजीव रंजन केशरी, सिद्धांत वर्मा, आशीष कुशवाहा, रोहित कुमार ,आयशा अहमद,सुजीत कुमार,सौनक दास,सुरज कुमार आनामिका, अंजली,खुशबु ,जशपाल एव राज श्री भारती मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.