Friday, June 12, 2026
Home Slider Tokyo Olympic: मैरी कॉम और मनप्रीत सिंह उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे

Tokyo Olympic: मैरी कॉम और मनप्रीत सिंह उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे

by Khel Dhaba
0 comment

छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज ‘सुपरमॉम’ मैरीकॉम और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे। सोमवार को इस बात की जानकारी आईओए ने दी। बता दें कि ओलंपिक का उद्घाटन समारोह 23 जुलाई को होगा। वहीं, आठ अगस्त को इस खेलों का समापन होगा। इसके अलावा समापन समारोह में पहलवान बजरंग पूनिया को भारतीय दल का ध्वजवाहक चुना गया है।

 ओलंपिक में भारत को पदक दिलाने वाली पहली महिला मुक्केबाज मैरीकॉम इस बार दूसरा पदक दिलाकर नया इतिहास रच सकती हैं। एशियाई खेलों में दो स्वर्ण दिला चुकी। राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन रही हैं। एशियाई चैंपियनशिप में पांच स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। इस साल एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची हैं। 38 साल की मुक्केबाज का यह अंतिम ओलंपिक माना जा रहा है और वे इसे यादगार बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.