Sunday, June 14, 2026
Home बिहारक्रिकेट 52 पत्ती स्कूल क्रिकेट लीग का तीसरा ट्रायल कल

52 पत्ती स्कूल क्रिकेट लीग का तीसरा ट्रायल कल

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। अंशुल क्रिकेट एकेडमी में सोमवार को 52 पत्ती स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 में भाग लेने हेतु तीसरा नि: शुल्क ट्रायल आयोजित किया जाएगा।


मेजबान टर्निग प्वाइंट के निदेशक सह आयोजन चेयरमैन विजय शर्मा ने बताया कि 17 मार्च से होने वाली इस लीग के लिए अब तक दो ट्रायल हो चुका है। यह ट्रायल सुमित शर्मा के देखरेख में पूर्व वरीय खिलाड़ी सुमन अग्रवाल द्वारा किया जाएगा। श्री शर्मा ने कहा कि ट्रायल के दौरान सभी खिलाड़ियों को आधार कार्ड के साथ जन्म एवं राजधानी के स्कूल में अध्ययनरज होने का प्रमाणपत्र अवश्य लाना होगा।

उन्होंने कहा कि ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों अपना क्रिकेट ड्रेस में किट लेकर आना होगा। इस लीग की सफलता हेतु सारी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है अब तक छह टीमों की घोषणा की जा सकी है। शेष छह टीमों का चयन होना है। ट्रायल सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.