Sunday, June 14, 2026
Home Slider कोरोना वायरस से बचने के उपायों से लोगों को अवगत कराया जगुआर क्रिकेट एकेडमी ने

कोरोना वायरस से बचने के उपायों से लोगों को अवगत कराया जगुआर क्रिकेट एकेडमी ने

by Khel Dhaba
0 comment

पटना सिटी। कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या में लगातार वृद्धि होने और शहर में लोगों की हलचल बढ़ने से संक्रमण का खतरा दिन पर दिन और बढ़ता ही जा रहा हैं इसी को देखते हुए एकदिन फॉउंडेशन और जगुआर क्रिकेट एकेडमी के द्वारा संयुक्त तत्वाधान में चौक थाना मोड़ से लेकर के शहीद भगत सिंह चौक तक लोगों में जागरूकता अभियान चलाया और जो लोग मास्क लगा कर के नहीं चल रहे थे उन्हें मास्क दिया और मास्क पहन कर के ही घर से बाहर निकलने को कहा।


इस मौके पर कैम्प की सेक्रेटरी और एक निजी विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती शिवानी रॉय ने कहा की हमारे समाज में अभी भी कई ऐसे लोग हैं जो इस बीमारी की स्थिति को नहीं समझ पा रहें हैं।

इस जागरुकता अभियान में बिना मास्क लगाए ही बाहर घूम रहें हैं उन्हें मास्क दिया और इस बीमारी के बारे में सचेत रहने को कहा। वैसे नागरिक जो सुरक्षा मानक का ध्यान रख कर आवागमन कर रहे थे उन्हें “कोरोना वॉरियर” का रिबन बांध कर सम्मान दिया। वैसे नागरिक जो लापरवाही पूर्वक घूम रहे थे उन्हें “कोरोना वाहक” का टैग पहनाया गया और इस बीमारी की भयावहता से अवगत कराया गया।
शिवानी रॉय ने स्कूल सम्बंधित सवालो का भी जवाब दिया और कहा कि जब तक कोरोना से आजादी नहीं मिलती, पढाई का पूर्णत: सुचारू रूप से चलना मुश्किल है।

इस बीमारी का इलाज़ नहीं उपलब्ध होना एक बहुत बड़े खतरे का इशारा है जिसे आम आदमी जानते हुए भी नहीं समझ पा रहे। कैम्प के प्रेसिडेंट कन्हैया यादव ने कहा कि जब तक कोरोना पर जीत नहीं पाई जायेगी तब तक खेल होना संभव नहीं और इनके भविष्य के लिए भी प्रश्नचिन्ह लगा रहेगा। इस नेक कार्य में पटना सिटी के कई वरिष्ठ और अनुभवी मार्गदर्शक एवं गणमान्य व्यक्तियों का भी सराहनीय योगदान रहा जिनमें अनिल कुमार, अंजनी मिश्र, मनोज कुमार, जुलकर नैन, शशि कुमार सिंह प्रमुख हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.