Sunday, June 7, 2026
Home बिहारक्रिकेट स्कूल क्रिकेट लीग के तीसरे संस्करण का आगाज जनवरी के दूसरे सप्ताह में

स्कूल क्रिकेट लीग के तीसरे संस्करण का आगाज जनवरी के दूसरे सप्ताह में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। टर्निग प्वायंट के तत्वावधान स्कूल क्रिकेट लीग (बालक अंडर-15) के तीसरे सीजन का शानदार आगाज जनवरी के तीसरे सप्ताह में होगा। यह जानकारी टर्निंग प्वायंट के निदेशक सह आयोजन अध्यक्ष विजय शर्मा ने दी।


उन्होंने बताया कि लीग की शुरुआत सेलेक्शन ट्रायल की प्रक्रिया से होगी जो जनवरी के दूसरे सप्ताह में शुरू होगी। मैच का आयोजन पटना के प्रतिष्ठित ग्राउंड पर किया जायेगा।


उन्होंने कहा कि इस लीग में 12 टीमें हिस्सा लेंगी। श्री शर्मा ने कहा कि 12 टीमों के गठन के लिए खिलाड़ियों का चयन ओपन ट्रायल से होगा। प्रत्येक टीम को देश के शीर्ष कॉलेज व विश्वविद्यालय खरीदेंगी।


उन्होंने कहा कि आईपीएल की तकनीक से आयोजित इस लीग में खेलने वाली सभी टीमों को रंगीन ड्रेस फ्रेंचाइजी ऑनर उपलब्ध करायेंगे।


उन्होंने कहा कि इस लीग का आयोजन आईपीएल की तर्ज पर कराया जायेगा। मैचों का आयोजन लीग आधार पर किया जायेगा। मैच का फॉर्मेट 20-20 का होगा। सेलेक्शन ट्रायल पटना में चार सेंटरों पर आयोजित किया जायेगा।


श्री शर्मा ने बताया कि प्रत्येक दिन मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया जायेगा। इसके अलावा विजेता व उपविजेता टीमों को चमचमाती ट्रॉफी के अलावा व्यक्तिगत पुरस्कारों की बारिश होगी। साथ ही इस बार कुछ विशेष पुरस्कार भी दिये जायेंगे। बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन और मैन ऑफ द लीग, बेस्ट विकेटकीपर, बेस्ट फील्डर और उदीयमान खिलाड़ी का पुरस्कार दिया जायेगा।


उन्होंने कहा कि दो संस्करणों का हमने सफल आयोजन कराया और उसका पुरस्कार वितरण अलग से समारोह आयोजित कर किया। इस समारोह में दिग्गज खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों व अन्य को सम्मानित किया जाता है।


उन्होंने कहा कि इस लीग में खेलने वाली 12 टीमों के नाम ब्लास्टर्स, चैंपियन, वारियर्स, सुपर किंग, फाइटर, बिग पैंथर्स, दबंग, लायंस, टाइटन, बॉम्बर्स, बोल्ट, चेंजर्स होंगे। उन्होंने कहा कि सेलेक्शन ट्रायल प्रक्रिया की तिथि और स्थल की घोषणा जल्द की जायेगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.