पूर्णिया। स्थानीय डी एस ए मैदान में पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित स्वर्गीय जय सिंह मेमोरियल 41वां जिला क्रिकेट लीग के बाकी बचे मैच का जूनियर डिवीज़न का पहला सेमीफइनल मैच न्यू आल राउंडर क्रिकेट क्लब बनाम सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। न्यू आल राउंडर क्रिकेट क्लब 04 विकेट जीत दर्ज कर जूनियर डिवीज़न के फाइनल में पहुंची।

न्यू आल राउंडर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर के मैच मैं 17.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 91 रन बनाए। सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज प्रभाष 28 रन, शिव ने 21 रन, अमित ने 17 रन बनाए।

न्यू आल राउंडर क्रिकेट क्लब के गेंदबाज अरिहंत ने 04 ओवर में 26 रन देकर 06 विकेट, दानिस ने 05 ओवर 16 रन देकर 02 विकेट, सलिक ने 2.4 ओवर 12 रन 02 विकेट हासिल किए। 92 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू आल राउंडर क्रिकेट क्लब की टीम 22.3 ओवर में 06 विकेट खो कर 93 रन बना कर जीत दर्ज की। न्यू आल राउंडर क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज रणवीर ने 26 रन, किशन ने 14 रन, विवेक ने नाबाद 26रन बनाएं। सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाजी मै प्रभाष ने 05 ओवर मै 23 रन देकर 02 विकेट, राहुल ने 05 ओवर मै 12 रन देकर 02 विकेट, एवं ऋषव -विराट ने 1-1 विकेट लिया।

इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच न्यू आल राउंडर क्रिकेट क्लब के अरिहंत को दिया गया। इस मैच के निर्णायक जिला पैनल विमल मुकेश एवं जिला पैनल अंपायर मोनू प्रसाद एवं स्कोरर विकल्प झा।
- कल का मैच – सब जूनियर डिवीज़न का फाइनल मैच * एचिवर बुल बनाम डी एपीएस स्कूल स्कूल ।