Sunday, June 7, 2026
Home बिहारक्रिकेट प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में चमके ऋषभ राकेश और अभिषेक

प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में चमके ऋषभ राकेश और अभिषेक

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी के मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर में स्थित सीएपी ग्राउंड पर खेले गए मैच में हार्डिंग पार्क इलेवन ने सीएपी इलेवन को 60 रन से हराया। इस मैच में हार्डिंग पार्क इलेवन की ओर से खेल रहे ऋषभ राकेश और अभिषेक कुमार ने शानदार खेल दिखाया।


पहले खेलते हुए हार्डिंग पार्क इलेवन ने 35 ओवर में 8 विकेट पर 200 रन बनाये। ऋषभ राकेश ने 78 गेंद में 62, सचिन ने 20 गेंद में 34 रन बनाये। हर्ष ने 30 रन देकर 3 और सोनू ने 25 रन देकर दो विकेट चटकाये।


जवाब में सीएपी इलेवन की टीम 27 ओवर में 140 रन पर ऑल आउट हो गई। शशि ने 50 गेंद में 76 रन बनाये। आदित्य ने 30 गेंद में 25 रन बनाये। अभिषेक ने 30 रन देकर 4 और सूरज ने 20 रन देकर 2 विके चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.