इंडियन वेल्स। ब्रिटेन के कैमरन नॉरी ने 11वीं वरीयता प्राप्त डिएगो श्वार्त्जमैन को 6-0, 6-2 से हराकर बीएनपी परीबस ओपन टेनिस के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
वहीं महिला वर्ग में 12वीं वरीयता प्राप्त ओंस जाबेउर भी सेमीफाइनल में पहुंच गई जिन्होंने एनेट कोंटावेट को 7-5, 6- 3 से हराया। इस जीत के बाद ट्यूनीशिया की यह खिलाड़ी पहली बार विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 में पहुंच जायेगी। दसवीं रैंकिंग वाली एंजेलिक कर्बर को 21वीं रैंकिंग प्राप्त पाउला बाडोसा ने 6-4, 7-5 से हराया।
बाडोसा ने इससे पहले कोको गॉ और बारबरा क्रेइसिकोवा को मात दी थी। वह सेमीफाइनल में जाबेउर से खेलेंगी। दूसरे सेमीफाइनल में विक्टोरिया अजारेंका का सामना येलेना ओस्टापेंको से होगा। पुरूष वर्ग में 23वीं वरीयता प्राप्त ग्रिगोर दिमित्रोव ने आठवीं रैंकिंग वाले हुबर्ट हुरकाज को 3-6, 6-4, 7-6 से मात दी।
- कॉरपोरेट स्कूल क्रिकेट लीग : टायकून लीजेंड की लगातार दूसरी जीत
- महिला टी20 विश्व कप से पहले भारत की इंग्लैंड में बड़ी परीक्षा
- मोइनुल हक स्टेडियम को लेकर हुई समीक्षा बैठक
- रणधीर सिंह के निधन पर बिहार समेत पूरे देश के खेल जगत ने जताया शोक
- अनुभवी खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन