Tuesday, May 26, 2026
Home बिहार Chess : कॉमनवेल्थ शतरंज में पटना के रेयान मोहम्मद का जलवा

Chess : कॉमनवेल्थ शतरंज में पटना के रेयान मोहम्मद का जलवा

अंडर-18 आयु वर्ग में दो स्वर्ण समेत 3 पदक जीते

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 26 मई। बिहार के प्रतिभावान शतरंज खिलाड़ी फिडे मास्टर रेयान मोहम्मद ने श्रीलंका के कालुतरा स्थित होटल साइट्रस में सोमवार यानी 25 मई को संपन्न हुई कॉमनवेल्थ शतरंज प्रतियोगिता के अंडर-18 आयु वर्ग में दो स्वर्ण एवं एक कांस्य पदक जीत कर देश एवं राज्य का मान बढ़ाया है। रेयान को रैपिड एवं ब्लिट्ज में स्वर्ण जबकि क्लासिकल में कांस्य पदक मिले।

पटना के जी डी गोयनका विद्यालय में नवीं कक्षा के छात्र रेयान पूर्व में एशियाई स्कूल शतरंज में स्वर्ण, एशियन अंडर 11 में रजत भी जीत चुके हैं। राष्ट्रीय स्तर की बात करे तो 2024 में इन्होंने राष्ट्रीय अंडर 13 एवं पटना में हुए राष्ट्रीय अंडर 13 स्कूल के अतिरिक्त राष्ट्रीय अंडर 11 के विजेता का खिताब भी अपने नाम किया है।

ज्ञात हो कि पिछले वर्ष यूरोपियन चेस सर्किट में खेलते हुए रेयान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना श्रेष्ठतम 2357 रेटिंग का अंक प्राप्त किया था। साथ ही वर्तमान रैपिड रेटिंग लिस्ट में इन्हें 2147 जबकि ब्लिट्ज रेटिंग लिस्ट में 2031की रेटिंग पर हैं। इनके अनवरत प्रदर्शनों से राज्य शतरंज जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय मास्टर की मिलने की उम्मीद रखता है।

रेयान के इस शानदार प्रदर्शन एवं देश के लिए पदक जीतने पर अखिल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण, सचिव धर्मेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार समेत सभी पदाधिकारियों एवं संपूर्ण बिहार शतरंज परिवार ने रेयान मोहम्मद को बहुत बहुत बधाई देते हुए इनके स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.