Thursday, May 28, 2026
Home Slider Tennis : डब्ल्यूटीए फाइनल्स के पहले मैच में कोंटावीट ने क्रेसीकोवा को हराया

Tennis : डब्ल्यूटीए फाइनल्स के पहले मैच में कोंटावीट ने क्रेसीकोवा को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

गुआडालाजारा। एनेट कोंटावीट ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए बुधवार को मैक्सिको में डब्ल्यूटीए टेनिस फाइनल्स के पहले मैच में चेक गणराज्य की दूसरी वरीय बारबरा क्रेसीकोवा को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराया।

एस्टोनिया की आठवीं वरीय कोंटावीट ने दोनों सेट की शुरुआत में फ्रेंच ओपन विजेता की सर्विस तोड़ी और सिर्फ 75 मिनट में जीत दर्ज करने में सफल रही। कोंटावीट की यह लगातार 11वीं जीत है।

कोंटावीट ने अपने पिछले 29 मैचों में से 27 में जीत दर्ज की है। इस दौरान उन्होंने ओस्ट्रावा में पॉला बाडोसा और मारिया सकारी हराकर खिताब जीता जो दोनों यहां सत्रांत डब्ल्यूटीए फाइनल्स में भी चुनौती पेश कर रही हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights