Thursday, May 28, 2026
Home Slider स्टॉकहोम टेनिस टूर्नामेंट : शीर्ष वरीय सिनर को हरा मरे क्वार्टर फाइनल में

स्टॉकहोम टेनिस टूर्नामेंट : शीर्ष वरीय सिनर को हरा मरे क्वार्टर फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

स्टाकहोम। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी एंडी मरे ने शीर्ष वरीय यानिक सिनर को सीधे सेटों में हराकर स्टॉकहोम टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। मरे ने इटली के खिलाड़ी के खिलाफ 7-6, 6-3 से जीत दर्ज की।

ब्रिटेन के मरे की पिछले दो हफ्ते में शीर्ष 10 में शामिल खिलाड़ी के खिलाफ यह दूसरी जीत है। तीन बार के ग्रैंडस्लैम विजेता मरे विएना में ह्यूबर्ट हुरकाज को हराया था। उनकी मौजूदा विश्व रैंकिंग 143वीं है।

मरे क्वार्टर फाइनल में टॉमी पॉल से भिड़ेंगे जिन्होंने अमेरिका के अपने युगल जोड़ीदार और पांचवें वरीय टेलर फ्रिट्ज को 6-4, 6-4 से हराकर उलटफेर किया।

गत चैंपियन डेनिस शापोवालोव ने खिताब की रक्षा के अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए दूसरे दौर में क्वालीफायर आंद्रिया वावासोरी को 7-6, 6-1 से हराया।

कनाडा के दुनिया के 18वें नंबर के खिलाड़ी शापोवालोव अगले दौर में फ्रांस के आर्थर रिंडरनेच से भिड़ेंगे जिन्होंने जोजेफ कोवालिक को सीधे सेटों में 6-4, 6-1 से शिकस्त दी।

चौथे वरीय डेन इवांस और आठवें वरीय फ्रांसिस टियाफो ने भी सीधे सेटों में जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जहां वे आमने सामने होंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights