Sunday, June 7, 2026
Home T20 WORLD CUP टी20 विश्व कप : रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को हराया

टी20 विश्व कप : रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

शादाब खान (52 रन, दो विकेट) के हरफनमौला खेल और इफ्तिखार अहमद (51 रन) की विस्फोटक अर्धशतकी पारी से गुरुवार को टी20 विश्व कप के वर्षाबाधित सुपर-12 मैच में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 33 रन से मात दी।

सिडनी में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने ग्रुप-2 के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 20 ओवर में 186 रन का लक्ष्य दिया, जिसे बारिश के कारण घटाकर 14 ओवर में 142 रन कर दिया गया। दक्षिण अफ्रीका इसके जवाब में नौ विकेट के नुकसान पर 108 रन ही बना सकी।

पाकिस्तान के पांच विकेट 95 रन पर गिरने के बाद शादाब और इफ्तिखार ने 30 गेंदों पर 86 रन की विस्फोटक साझेदारी करके अपनी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इफ्तिखार ने 35 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों के साथ 51 रन बनाए जबकि शादाब ने टी20 विश्व कप 2022 का सबसे तेज अर्धशतक जड़ते हुए 22 गेंदों पर 52 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 66 रन पर ही चार विकेट गंवा दिए, जबकि बारिश ने उनकी मुश्किलें बढ़ाने का काम किया। बारिश के बाद दक्षिण अफ्रीका को 30 गेंदों पर 76 रन चाहिए थे, और प्रोटियाज आवश्यक रनगति के दबाव में ढेर हो गई।

इस जीत ने सुपर-12 चरण के ग्रुप-2 को रोमांचक बना दिया है। भारत छह प्वाइंट के साथ पहले स्थान पर जबकि दक्षिण अफ्रीका (पांच प्वाइंट) और पाकिस्तान (चार प्वाइंट) तीसरे स्थान पर है। किसी भी टीम ने सेमीफाइनल में जगह पक्की नहीं की है और ग्रुप स्टेज में सभी का एक-एक मुकाबला खेलना है।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.