33 C
Patna
Saturday, July 27, 2024

तैराकी : एशियन ऐज ग्रुप चैंपियनशिप में भारत की स्वर्णिम शुरूआत

बेंगलुरु। श्रीहरि नटराज, आनंद अनिल कुमार, साजन प्रकाश और वीरधवल नटराज की चार गुणा 100 मीटर पुरुष फ्रीस्टाइल रिले टीम ने मंगलवार से यहां शुरू हुई 10वीं एशियन ऐज ग्रुप तैराकी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर चैंपियनशिप में शानदार शुरूआत की।

भारतीय टीम ने 3:23.27 मिनट के समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। ईरान ने इस स्पर्धा का रजत जबकि उज्बेकिस्तान ने तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक जीता।

भारतीय पुरुषों के अलावा महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले टीम को फाइनल में हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

रुतुजा खरे, दिव्या सतीजा, शिवानी कटारिया और मान पटेल की भारतीय महिला टीम ने 4: 00.76 मिनट का समय निकालकर रजत पदक हासिल किया। थाईलैंड की टीम ने इस स्पर्धा का स्वर्ण और हांगकांग की टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

भारत को चैंपियनशिप के पहले दिन का दूसरा रजत पदक चार गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले फॉर ग्रुप-2 ब्याज की टीम ने दिलाया। वेदांत माधवन, उत्कर्ष पाटिल, साहिल लश्कर और शोएन गांगुली की टीम ने 3:41.49 मिनट का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया और रजत पदक अपने नाम किया।

जापान की टीम ने इस स्पर्धा का स्वर्ण और चीनी ताइपे की टीम ने कांस्य पदक जीता।
चार गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले फॉर ग्रुप-1 ब्याज की टीम को तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। विकास पी, सीजे संजय, अदित्य डी और तनीष जॉर्ज मैथ्यू की टीम ने यह कांस्य पदक जीता।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights